दुर्ग। जिले के एक सरकारी स्कूल में तंत्र क्रिया का मामला सामने आया है। किसी तांत्रिक ने प्राचार्य ऑफिस के ठीक सामने पूजा पाठ करके एक कोयल की बलि दी है। इस तंत्र क्रिया को लेकर स्कूल में दहशत का माहौल है। हालांकि शिक्षकों ने भी बैगा बुलाकर पूजापाठ कराया है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तंत्र क्रिया करके दहशत फैला दी है। गुरुवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो देखा कि किसी ने स्कूल परिसर में काला जादू क्या है। तांत्रिक चिह्न बनाकर तंत्र मंत्र किया है। परिसर से नींबू, मृत पक्षी और सिंदूर भी मिला। प्रिंसिपल रूम के ठीक सामने बरामदे में एक रांगोलीनुमा आकृति बनी हुई थी। जिसके अंदर तांत्रिक-जैसे चिन्ह उकेरे गए थे। इसमें कोयल को काटकर चढ़ाया गया था। खून से सनी मृत पक्षी, नींबू और सिंदूर देख बच्चे दहशत में आ गए। बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। फिर शिक्षक भी दौड़ते भागते पहुंचे और प्रिंसिपल ऑफिस के सामने का मंजर देखकर वे भी डर गए। इसके बाद शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और उसका मकसद क्या था। लेकिन जिस हिसाब से प्रिंसिपल ऑफिस के सामने किया गया है इससे यह स्पष्ट हो गया है कि तांत्रिक के रडार में प्राचार्य ही है। फिलहाल पुलिस ने पानी डालकर रंगोली को धुलवा दिया है और मृत पक्षी को दफना दिया है। लेकिन डरे हुए शिक्षकों ने भी स्कूल में बैगा बुलवा कर पूजा करवाया है। बैगा ने अगरबत्ती, कपूर जलाकर और सिंदूर से टोटके की काट का दावा किया। टीचर्स ने बैगा को इसके लिए बकायदा भुगतान भी किया है। इसके बाद भी कई बच्चों ने डर से कक्षाओं में जाने से भी मना कर दिया है। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
