बिलासपुर। नगर निगम में अटल आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रू. की ठगी करने वाली महिला सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने दो महिलाओं से पैसा लेकर उन्हें फर्जी रशीद दिया और घर की चाबी भी दी।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर निगम बिलासुपर के लिपिक सौरभ तिवारी ने रिपोर्ट थाने में ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। अपने शिकायत में श्री तिवारी ने बताया कि श्रीमति उमा साहू एवं श्रीमति संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराया है कि कल्याण बाग राजकिशोर नगर निवासी सपना सराफ ने प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर दोनो से ठगी की है। दोनो से सपना सराफ ने अलग अलग 1,70,000 रू कुल 340000 रू.लेकर उन्हें फर्जी रशीद काट कर दी है। साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है। जब अटल आवास में रहने के लिए गए तो वहां के गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित नहीं है। दोनो महिलाओं की शिकायत की जांच नगर निगम बिलासपुर द्वारा किया गया। इसके बाद प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने निर्देश दिए गए है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि प्रवीण लाल, प्र.आर. संगीता नेताम के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपिया सपना सराफ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना जूर्म स्वीकार कर फर्जी रसीद बुक पेश की। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपिया :-
श्रीमती सपना सराफ पति गुलाब सराफ उम्र 52 वर्ष निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
