बिलासपुर। 09 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित “वोट चोर – गद्दी छोड़” सभा की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। सभा स्थल पर पंडाल लगना शुरू हो गया है। सभा को लेकर कल 07 सितम्बर को कांग्रेस के अलग अलग इकाइयों की बैठक होगी। सभी कार्यक्रमो में राष्ट्रीय सचिव, विधायक देवेंन्द्र यादव उपस्थित रहेंगे। सुबह 11.00 बजे कांग्रेस भवन में शहर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। दोपहर 1.00 बजे कांग्रेस भवन में पार्षद और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2.00 बजे ज़िला पंचायत सदस्यों की बैठक होगी और शाम 5.00 बजे युवा कांग्रेस और NSUI की बैठक होगी।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि बेलतरा ब्लॉक अध्यक्ष के अस्वस्थ होने के कारण बेलतरा ब्लॉक ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव एवं शहरी क्षेत्र नगर निगम बेलतरा ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष पार्षद मोहन श्रीवास अपने अपने क्षेत्रों का काम कर रहे है।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि 9 सितम्बर की सभा की तैयारी को लेकर सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया, किसान कांग्रेस, निर्वाचित पदाधिकारी लगातार ब्लॉक स्तर पर, मण्डल स्तर पर बैठक कर रहे है। चूंकि बिलासपुर का चयन सचिन पायलट ने किया है। इसलिए प्रदेश से लेकर, ज़िला पंचायत स्तर पर कांग्रेस जन सक्रिय है। ताकि हमारे नेता राहुल गांधी ने “वोट चोर – गद्दी छोड़” का नारा देकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बीड़ा उठाया है। उसकी गूंज देश के हर मतदाता, आम नागरिक तक पहुंचे। क्योंकि मतदाता की वोट चोरी की जा रही है। जो हर स्तर पर प्रमाणित हो चुका है। फर्जी मतदाताओं के वोटो से चुनाव जीता जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घण्टी है। आज पूरा विपक्ष, बुद्धिजीवी वर्ग राहुल जी के साथ खड़ा है।
अध्यक्ष द्वय ने बताया कि “वोट चोर –गद्दी छोड़” सभा 09 सितम्बर को ग्रीन गार्डन (पुराना मीना बाजार) मैदान मुंगेली नाका में होगी। सभा के लिए मंच निर्माण से लेकर, मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव आशीष सिंह जी को दी गई है। आशीष सिंह आज सुबह से ही अपनी टीम के साथ कार्यस्थल पर मुस्तैदी के साथ लगे रहे। सभा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, संयुक्त महामंत्री देवेंन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, अनिल शुक्ला, आँसू शर्मा, आदि सक्रिय रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
