बिलासपुर। तेज आवाज़ में डीजे बजाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही की है। इस कार्रवाई में वाहन के साथ 04 नग बेस बॉक्स, 04 नग टॉप बॉक्स एवं 02 नग एम्पलीफायर भी जप्त किए है।
मिली जानकारी के अनुसार 05.09.2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की। एक कार्यवाही छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 9219 में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज़ में बजाने वालों पर की गई, वहीं दूसरी कार्यवाही रघुवेन्द्र सभा भवन के समीप डीजे लगाकर तेज आवाज़ में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों पर की गई। पुलिस ने 01 छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 9219 जिसमें डीजे साउंड सिस्टम लगा हुआ था, को जप्त किया है। साथ ही 04 नग बेस बॉक्स, 04 नग टॉप बॉक्स एवं 02 नग एम्पलीफायर भी जप्त किए गए है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा डीजे संचालकों पर पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है, इसके बावजूद आदेश-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज़ में डीजे बजाया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
