शिवरीनारायण। पुलिस ने भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीजल चोरी करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से 1280 लीटर डीजल जप्त किया है।
जांजगीर-चांपा जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने बीती रात ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1280 लीटर डीजल जब्त किया है। जब्त डीजल और वाहन की कुल कीमत करीब 13,32,300 आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े भारी वाहनों के डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि गिरोह के दो अन्य आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से ट्रकों से डीजल चोरी कर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी से डीजल चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 भादवि तथा धारा 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी 1. दिलेश कुमार कुर्रे पिता सुनील कुमार कुर्रे (उम्र 25 वर्ष), निवासी बिरगांव थाना कोतवाली,,2. अनुज साहू पिता जितेन्द्र साहू (उम्र 25 वर्ष), निवासी बोरसी थाना मस्तूरी,,3. विजय कुमार साहू पिता बलराम प्रसाद साहू (उम्र 35 वर्ष), निवासी तनोद थाना शिवरीनारायण
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
