भिलाई। दुर्ग पुलिस ने 388 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजा उड़ीसा से छत्तीसगढ़ – मध्यप्रदेश होते हुए नागपुर जा रहा था। पुलिस ने गांजा समेत कंटेनर को जप्त कर लिया है।
छत्तीसगढ़ में शराब और गांजा की तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर अब छोटे वाहनों के बजाए कंटेनर जैसे बड़े वाहनों में भर भर के शराब और गांजा की तस्करी कर रहे है। पुलिस को 7 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 अवैध रूप से भरी मात्र में गांजा लेकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही है।
सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने टोल प्लाजा कुम्हारी पर नाकेबंदी की। जब कंटेनर रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम उमेश यादव, पिता शोभित यादव, उम्र 46 साल, निवासी जय नगर जिला मधुबनी, बिहार बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कंटेनर आमतल्ला कोलकाता, पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था। रास्ते में देवघर, उड़ीसा में परिचित राहुल से मुलाकात हुई। जिसने 13 बोरी गांजा नागपुर में शाहिद के पास छोड़ने को कहा। प्रत्येक बोरी के लिए 5000 रुपये देने की बात कही गई। उमेश यादव ने बताया कि कंटेनर लॉक होने के कारण उसने कंटेनर का नट निकालकर गेट खोला और गांजा भरकर नागपुर ले गया। इससे पहले भी एक खेप गांजा नागपुर के शाहिद के पास वह छोड़ चुका था।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर की तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर के पीछे हिस्से में 13 प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। बोरी खोलने पर इनमें पॉलिथिन पैकेट में पैक 388 पैकेट गांजा मिला। जप्त गांजे का जब वजन कराया गया तो कुल 3 क्विंटल 88 किलोग्राम निकला। इसके अलावा कंटेनर में नगदी 95 हजार रुपये और अन्य सामान मिला। कुल कीमत के आधार पर गांजा और कंटेनर समेत जब्त माल की कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये है। अभियुक्त की निशानदेही पर थाना कुम्हारी और एसीसीयू की संयुक्त टीम नागपुर गई और वहां ट्रेप लगाकर अन्य आरोपी मुस्ताक अहमद और फयाज अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह मामला अपराध क्रमांक 172/2025, थाना कुम्हारी, धारा 20 (B) iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं: उमेश यादव, उम्र 46 साल, जिला मधुबनी, बिहार। मुस्ताक अहमद, उम्र 34 साल, जिला नागपुर, महाराष्ट्र। फयाज अंसारी, उम्र 24 साल, जिला नागपुर, महाराष्ट्र। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर इस धंधे में फंसाते थे। गिरफ्तार आरोपी नागपुर में मादक पदार्थ खरीदी और सप्लाई का काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले से ही पुलिस की निगरानी में थे और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए गए थे। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई के दौरान मिले सभी साक्ष्य कानूनी रूप से मान्य हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
