जांजगीर चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के मंझली तालाब मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति की गला घोटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार संजय थवाईत ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की 7 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच उनके जीजा सोमराज बड़ाइक शराब के नशे में घर आया और बहन दुर्गा बड़ाइक के ऊपर उसके चरित्र को लेकर शंका करते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। जिसकी जानकारी मिलने पर घर जाकर झगड़ा शांत कराकर वहां से चला गया। उसी रात करीबन 9 बजे बहन दुर्गा बड़ाइक घर आकर बोली कि पति सोमराज बड़ाइक ने फिर से मारपीट कर रहा था जिससे परेशान होकर वह अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है। जब घर जाकर देखा तो जीजा सोमराज बड़ाइक अचेत हालत में कमरे के बिस्तर में पड़ा हुआ है। जिसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चांपा थाने में आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक ने पूछने पर बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर हमेश शंका करता था और रोजाना शराब के नशे में मारपीट करता था। 7 सितंबर की रात को भी मारपीट की है जिससे परेशान होकर बिस्तर में उसके चेहरे को तकिया से ढका और गले को हाथों से दबाकर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तमाल किए तकिया की बरामद किया गया है। आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक के खिलाफ प्रयाप्त सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
