जांजगीर। 6 सितंबर की रात से लापता करही गांव के उपसरपंच की हत्या कर दी गई है। मामले में सरपंच पति समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है, जबकि उसकी गाड़ी मिल गई है। नदी में शव की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता है। आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछताछ करने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो सारा राज सामने आ गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया। कुछ पेग शराब पीने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया। आरोपियों के इस बयान के बाद शव को ढूंढने के लिए करही गांव से लेकर महानदी के अंतिम छोर तक ड्रोन और SDRF की टिम को लगा दी गई है। हत्या की इस वारदात की खबर लगते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने नदी से उपसरपंच की बाइक को बरामद कर लिया है जबकि शव की तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
