बिलासपुर। अशोकनगर से बिरकोना जाने वाली सड़क में मंगलवार को अचानक बड़ा गड्ढा हो गया। आने जाने वालों ने लोगों को सचेत करने के लिए गड्ढे के आसपास पेड़ की डंगाल लगा दी है। लेकिन ये जानलेवा गड्ढा लोगो के लिए खतरा बना हुआ है। यदि स्ट्रीट लाइट बंद हुई तो हादसा तय है।
सीवरेज के गड्ढे के बाद अब अमृत मिशन शहर को नासूर देने लगा है। पाइप बिछाने के बाद बेहतर फिलिंग नहीं होने के कारण सड़क में गड्ढे होने लगे है। मंगलवार को अशोक नगर से बिरकोन रोड अचानक बड़ा सा गड्ढा हो गया। सड़क की फिलिंग अच्छे से नहीं होने के कारण कई जगह की मिट्टी बैठने लगी है। पिछले दो तीन दिनों से सड़क बैठ रही थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और बड़ा सा गड्ढा हो गया। बीच सड़क में लगभग चार फीट चौड़ा और 6 फिट लंबा गड्ढा बन गया। ये गड्ढा अंदर तक खोखला हो गया है। इसके और बढ़ने की संभावन है। अब ये गड्ढा बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकता है। जबकि इस सड़क में रेत, गिट्टी, ईंट आदि बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई करने वाले ट्रेक्टर, हाइवा दिनभर चलते है। इसके अलावा दर्जनभर से ज्यादा स्कूल की बसें चलती है। अशोक नगर से बिरकोन जाने वाली इस सड़क में रोज ढाई हजार के आसपास दोपहिया, चारपहिया वाहनों का आना जाना है। यदि जल्द ही गड्ढे को पाटा नहीं गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
