बिलासपुर। मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के पैसे में से 1 लाख उधारी में दे दिया, 40 हजार का हुआ खेल दिया और 19 हजार रुपए खाने पीने में उड़ा दिए। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुकरीकला थाना उरगा जिला कोरबा निवासी महावीर साहू ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23.08.25 को किराना सामान लेने व्यापार विहार आया था। सुंदर लाल धीवर जो व्यापार विहार में लेबर का काम करता है उसको मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि बिलासपुर जा रहा हूं लगभग ढाई लाख का किराना का सामान व्यापार विहार से लेना है। उसे सामान को वाहन में लोड करने के लिए कहा था। साथ ही उसे तोरवा के गुरु नानक चौक में मिलने के लिए कहा था। दोपहर करीबन 2:00 बजे वह तोरवा बिलासपुर पहुंचा तो सुंदरलाल धीवर गुरु नानक चौक तोरवा में मिला। सुंदरलाल धीवर से उसने 1000 रुपए उधर लिया था। अपने टीवीएस मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे रुपए में से ₹1000 निकालकर सुंदरलाल धीवर को दिया था। इसके बाद सुंदरलाल को टीवीएस से व्यापार विहार चलने के लिए कहा तो वह बैठ गया। काफी भीड़ भाड़ थी कुछ समय बाद पीछे देखा तो सुंदरलाल चलते हुए जगमल चौक की ओर जा रहा था। आवाज दिया तो रुका नहीं अपनी डिक्की को चेक किया तो देखा कि पन्नी में लपेट कर रखे 250000 रुपए को सुंदर लाल धीवर चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट लिखाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी और चोरी गई रकम की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुंदर लाल धीवर अपने गांव कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा है। इस सूचना के बाद पुलिस उसके गांव पहुंचकर सुंदरलाल धीवर को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया और बताया कि महावीर साहू के मोटरसाइकिल की डिक्की से 250000 रुपए चोरी किया था। 90500 आरोपी के घर से जप्त किया गया। पवन बरेठ सिवनी को एक लाख रूपए को उधारी में दे दिया। ₹40000 जुआ में हार गया और 19500 रुपए खाने पीने में उड़ा दिए।
आरोपी :- सुंदरलाल धीवर पिता गोपाल प्रसाद धीवर उम्र 35 साल पता कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
