बिलासपुर। लॉकडाउन की अवधि में भी कोविड संक्रमण से बचाव के लिये जिले के लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिख रहा है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिये सभी पात्र नागरिक टीकाकरण अवश्य करायें। लॉकडाउन के दौरान इस पर कोई रोक नहीं है।
जनवरी माह से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 3 लाख 19 हजार टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के शासकीय एवं निजी टीकाकरण केन्द्रों में 2 लाख 93 हजार लोगों को पहला एवं 25 हजार 742 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। इनमें 23 हजार 105 हेल्थ वर्कर्स को पहला डोज एवं 14 हजार 223 वर्कर्स को दूसरा डोज दिया गया है। अब तक 37 हजार 328 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण हुआ है। फ्रंट लाइन के 12 हजार 705 वर्कर्स को पहला डोज तथा 6 हजार 332 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को कुल 19 हजार 37 डोज दिये जा चुके हैं।
2 लाख 58 हजार 34 आम नागरिकों को पहला तथा 5 हजार 187 को दूसरा डोज दिया गया है। अब तक 2 लाख 63 हजार 221 नागरिकों ने कोविड टीका लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाया जा रहा है। 14 अप्रैल की स्थिति में 45 वर्ष से 60 वर्ष उम्र के 1 लाख 45 हजार 704 लोगों को पहला डोज एवं 1 हजार 383 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के 1 लाख 8 हजार 183 लोगों को पहला डोज 2 हजार 325 लोगों को दूसरा डोज दिया गया।
जिले के 171 केन्द्रों में टीकाकरण कार्य चल रहा है, जिनमें से 106 केन्द्र ग्रामीण एवं 7 नगर पालिका क्षेत्र में हैं। नगर निगम बिलासपुर में 40 केन्द्र स्थापित किये गये हैं। ये सभी शासकीय टीकाकरण केन्द्र हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम सीमा के 18 निजी अस्पतालों में टीकाकरण जारी है। टीकाकरण शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क किया जा रहा है। निजी चिकित्सालयों में 250 रुपये प्रति डोज निर्धारित है। शासकीय अवकाश के दिनों में टीकाकरण कार्य जारी है। लॉकडाउन में भी अपना परिचय पत्र व वैक्सीनेशन दस्तावेज दिखाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिक टीकाकरण केन्द्र आकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
