बिलासपुर। ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस से हुज्जतबाजी करना पूर्व सरपंच अनिल राठौर और उसके साथी प्रतीक तिवारी को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने दोनो को रातभर हवालात में रखा फिर अगले दिन कोर्ट में पेश किया।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में देर रात नशे में वाहन चलाने वालों और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने विशेष जांच की जा रही है।
उनके निर्देश पर शनिवार रात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित नारायण प्लाजा के सामने चलाये गये चेकिंग पॉइंट में लिंगियाडीह निवासी पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता अनिल राठौर शराब के नशे में कार चलाते हुए पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। चेकिंग के दौरान नशे में पाए जाने पर जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो वह भड़क गया और अपनी राजनीतिक पहुंच का धौंस दिखाने लगा। उसका साथी प्रतीक तिवारी भी पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। दोनो पुलिस से बहस करते रहे इतने में वहां भीड़ लग गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और दोनों को थाने लाकर हवालात में डाल दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दोनों को रातभर लॉकअप में रखा गया। इसके बाद रविवार शाम प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
