बिलासपुर। मेड़पार के ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। गांव में खुल रहे कोलडिपो और क्रेशर प्लांट का वे विरोध कर रहे है। उनका कहना है डिपो खुलने से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो जाएगा। आसपास की सैकड़ों एकड़ कृषि जमीन बर्बाद हो जाएगी।
सकरी तहसील के ग्राम मेड़पार के ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और गांव में खुलने वाले महाकाल कोल साइडिंग और क्रेश प्लांट के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में कोल डिपो का विरोध किया गया है। इसके बाद भी राजनैतिक दबाव के कारण सरपंच ने डिपो और क्रेशर प्लांट खोलने की अनुमति दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित कोल डिपो कृषि भूमि, खेल मैदान और शासकीय जमीन के बीच खोला जा रहा है। जिससे न सिर्फ किसानों की फसलें बर्बाद होंगी बल्कि बच्चों की पढ़ाई ठप हो जाएगी और इसके प्रदूषण का असर ग्रामीणों के स्वास्थ पर भी पड़ेगा। इस डिपो के खुलने से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण तो बढ़ेगा ही गांव की कृषि भूमि पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। बच्चों के हाथ से खेल मैदान निकल जाएगा या फिर कोल डस्ट के बीच खेलना बच्चों की मजबूरी हो जाएगी। नदी नाले और तलब का पानी भी प्रदूषित हो जाएगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से डिपो खोलने की अनुमति को तत्काल निरस्त करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि ग्रामीणों के विरोध के बाद भी क्रेशर प्लांट और डिपो खोला गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। यही नहीं 2 अक्तूबर को आत्मदाह भी किया जाएगा। यदि ग्रामीण आत्मदाह जैसी आत्मघाती कदम उठाते है तो इसकी संपूर्ण जवादबारी शासन / प्रशासन / तहसीलदार सकरी की होगी। ग्रामीणों के इस चेतावनी से शासन प्रशासन सकते में आ गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
