मुंगेली। जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र से सुपारी किलिंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक तो जीजा ने अपने साले को हत्या करने की सुपारी दी थी। लेकिन साले ने भी गलती कर दी और दूसरे को मार डाला। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए जिले के SP भोजराम पटेल ने बताया कि 10 सितंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे ग्राम दाबों में रोड किनारे नवोदय विद्यालय के पास हेमचंद साहू अपने साथी हेमप्रसाद साहू के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर हेमप्रसाद साहू की हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक का मोबाइल और प्रार्थी की मोटरसाइकिल भी लूटकर मौके से फरार हो गए। इस घटना पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में धारा 103 (1), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सनसनीखेज साजिश सामने आई तो
पुलिस ने एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठनकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सुनील साहू को घेराबंदी कर पकड़ा और उससे पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ।
सुनील ने बताया कि उसका जीजा नेतराम साहू ने उसे हेमचंद साहू की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए में सुपारी दिया था। आरोपी ने बताया कि उनके जीजा नेतराम साहू तरवरपुर धान खरीदी सोसायटी में प्रबंधक था। पुरानी रंजिश के चलते तुलसी साहू और उसके बेटे नरेन्द्र उर्फ पप्पू से नाराज था। नरेन्द्र साहू द्वारा धान खरीदी की अनियमितता उजागर करने पर नेतराम साहू पर कार्रवाई हुई थी और उसकी नौकरी चली गई थी। बाद में कोर्ट के आदेश से बहाल हुआ। लेकिन नरेन्द्र और उसके पिता उसे नौकरी ज्वाइन नहीं करने दे रहे थे। इसी रंजिश के कारण नेतराम ने नरेन्द्र को रास्ते से हटाने के लिए अपने साले सुनील साहू पिता बहोरिक साहू (20 वर्ष) को 50 हजार रुपए की सुपारी दी। योजना के अनुसार सुनील, शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग ने मिलकर 10 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया। लोहे की पाइप से हमला कर हेमप्रसाद साहू की हत्या कर दी और आरोपियों को लगा कि नरेन्द्र उर्फ पप्पू को मार दिए है।
सुनील साहू के बयान पर पुलिस ने नेतराम साहू पिता निरंजन साहू (43 वर्ष) निवासी सिल्ली, शुभम पाल पिता संदीप पाल (18 वर्ष) निवासी चकरभांठा, जिला बिलासपुर, गौकरण साहू पिता परसराम साहू (20 वर्ष) निवासी बड़े पौनी, मुंगेली और 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 2 नग लोहे की पाइप, मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, षड्यंत्रकारी नेतराम साहू की बोलेरो को जप्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जबकि बाल अपचारी को पृथक से न्यायालय में पेश किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी
1.नेतराम पिता निरंजन साहू उम्र 43 वर्ष सा. सिल्ली, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, हाल झगरहट्टा, थाना सिटी कोतवाली
2. सुनील साहू पिता बहोरिक साहू उम्र 20 वर्ष सा. पौनी पुसेरा, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम
3. शुभमपाल पिता संदीप पाल उम्र 18 वर्ष सा. वार्ड क्र. 15 चकरभांठा, थाना चकरभांठा,जिला बिलासपुर
4. गौकरण साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बड़े पौनी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली
5. 01 विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामाग्री:-
1. दो नग लोहे का पाईप
2. मृतक का 01 नग मोबाईल
3. प्रार्थी का 01 नग मोटर सायकल
4. घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल
5. षडयंत्रकारी नेतराम साहू का 01 नग बोलेरो वाहन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
