दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले हैं। दोनों गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग है। शनिवार सुबह पुलिस ने शक के आधार पर दोनों गाड़ियों को रोककर जांच की, इस दौरान कार की सीट और डिग्गी के गुप्त चैंबर में कैश छुपाकर रखे हुए थे। रूपये के संबंध में पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि जप्त पैसा हवाला के माध्यम से लाया जा रहा था।
कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस आज सुबह रूटिंग चेकिंग में थी दौरान महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से भारी मात्रा में नोट मिले है। इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों से जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। बड़ी खेप में गाड़ी से नोट मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने नोट के संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद कुम्हारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्काॅर्पियो को पकड़ लिया। गाड़ी के अंदर चार लाग बैठे हुये थे। पुलिस ने जब स्काॅर्पियों की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर बने दो गुप्त चेंबर मिले। पुलिस ने दोनों गुप्त चेंबर को खुलवाया तो अंदर करोड़ों रूपये थे। दोनों स्काॅर्पियो के अंदर करीब 6.60 करोड़ मिले है। दुर्ग पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
