कांग्रेस की महिला विधायक कर रही है कलेक्टर और SDM के लिए दलाली, कह रही 10 की व्यवस्था रखना, 5 मेरा, 2 कलेक्टर का और 2 SDM का रहेगा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ब्यूरोक्रेट्स कितने पावरफुल है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक महिला विधायक कलेक्टर और SDM के लिए दलाली कर रही है। वायरल हो रही ओडियो में वो कह रही है कि 10 लाख रुपए की व्यवस्था करके रखना, उसमें 5 मेरा रहेगा, 2 कलेक्टर, 2 SDM और 1 लाख राघवेंद्र का रहेगा। हालांकि इस ऑडियो को वो AI जनरेटेड ओडियो बता रही है

अभी तक लोग यही जानते है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के लिए उगाही करते है और अपना हिस्सा रखने के बाद बाकी पैसे उन्हें पहुंचा देते है। लेकिन छत्तीसगढ़ में मामला उल्टा है। यहां ब्यूरोक्रेट्स इतने पावरफुल है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि से लेकर पार्टियों के पदाधिकारी अधिकारियों के लिए दलाली कर रहे है। प्रदेश में एक के बाद एक 6 ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसे पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश का बताया जा रहा है। ऑडियो में वे किसी रोशन से कह रही है कि  कलेक्टर साहब 2 मांग रहे हैं, उन्हें हर माह देना होगा। 10 लाख का इंतजाम करके रखना 5 मेरा होगा, 2 कलेक्टर, 2 एडीएम का और 1 राघवेंद्र का रहेगा। वायरल ऑडियो में फोन कॉल पर पहले रोशन नामक व्यक्ति कहता है कि तीन लाख रुपए अभी दे देते हैं और बाकी 28 या 29 तारीख को देंगे। इस माह आठ लाख रुपए का भुगतान हो जाएगा और अभी 3 लाख आपको दे देंगे। इसके जवाब में कथित तौर पर विधायक कहती हैं कि ठीक है 3 लाख मेरा करवा दो और 2 लाख एसडीएम को देना पड़ेगा। वरना वे लोग अड़ंगा लगा देंगे। कलेक्टर साहब को इस माह मैं मना लेती हूं, अपने में से ही दे दूंगी, लेकिन अगले माह से ऐसा नहीं होना चाहिए। ऑडियो में आगे विधायक यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि “पांच लाख रुपए इस समय करवा दो, तीन मेरा और दो एसडीएम का। इसके बाद दूसरे हिस्से में फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि उसने गौरव के पास पांच लाख रुपए छोड़ दिए हैं। जिस पर विधायक गौरव से बात कर रकम की पुष्टि करती हैं। इसके अलावा किसी राघवेंद्र को एक लाख रुपए देने की बात भी करती हैं। एक आडियो में अवैध रेत उत्खनन करते पकड़े जाने पर गाड़ी छुड़वाने और चालान रोकने के लिए भी लेन-देन की चर्चा सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो विधायक और अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हुई बातचीत का है। हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विधायक शेषराज हरवंश ने इन ऑडियो को फर्जी करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के कुछ पदाधिकारी मिलकर उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहे हैं। विधायक शेषराज हरवंश ने कहा कि चुनाव के समय से ही उन्हें हराने की कोशिशें होती रही हैं और अब जब वे जीत गई हैं तो लगातार बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारी राजेश भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पामगढ़ की सरकारी जमीन को फर्जी रजिस्ट्री कर बेचने का मामला है। इस मामले को दबाने के लिए उन्हें पैसा और जमीन का प्रलोभन दिया गया था, जिसे अस्वीकार करने पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। विधायक ने दावा किया कि वायरल आडियो को एआई से एडिट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है और इस पूरे प्रकरण में उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *