धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में भाजपा नेता के घर से पुलिस ने कोल फ्राॅड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात में 200 करोड़ रूपये का कोल फ्राॅड करके आरोपी कुरूद में एक भाजपा नेता के घर में छिपे हुए थे। गुजरात की साइबर टीम ने कुरूद पुलिस की मदद से भाजपा नेता के घर दबिश देकर दोनों को अरेस्ट किया है।
बताया जा रहा है यह मामला गुजरात में हुए लगभग 200 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले से संबंधित है। इस संबंध में गुजरात के एक थाने में धोखाधड़ी (420) का अपराध दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिलाई के रहने वाले संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है। कोल फ्रॉड के बाद से ये दोनों फरार चल रहे थे। चर्चा है कि कुरूद में अपने एक रिश्तेदार जो भाजपा के नेता है के निवास पर कई दिनों से फरारी काट रहे थे। गुजरात पुलिस को जैसे ही आरोपियों के कुरूद में छिपे होने की जानकारी मिली पूरी टिम वहां पहुंच गई। इसके बाद धमतरी पुलिस की मदद से भाजपा नेता के घर पर दबिश दी जहां दोनों आरोपी छिपे हुए थे। दोनो को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद
गुरुवार (17 सितंबर) सुबह दोनों आरोपियों को सिविल कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। अदालत से अनुमति मिलने के बाद संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
