बिलासपुर। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को पत्र तत्काल हटाने के लिए कहा है। इसके लिए सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है नहीं तो धरना देने की चेतावनी दी है।
ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी का मामला है, मालगांव और रलिया में फर्जी मुआवजे के नाम पर करोड़ों रुपए की अनियमितता जैसे मामलों में कलेक्टर की सीधी संलिप्तता है। ग्राम पंचायत रजगामार में लगभग 3000 लोग पिछले 50 साल से शासकीय भूमि में ही काबिज कर मकान या बाड़ी बनाकर रहते आ रहे है। लेकिन बिना किसी शिकायत के कौशल चौरसिया महामंत्री भाजपा कुदमुरा मंहार जिला कोरबा की व्यक्ति विशेष चयन कर अपने अधीनस्थ अधिकारी तहसीलदार पर दबाव बनाकर अवैध कब्जा के संबंध में नोटिस भेजना दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही की दर्शाता है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री कंवर ने कहा है कि रमेश राठौर कोरबा के स्थानीय पत्रकार के कोरबा स्थित मकान को भरी बरसात गिरा दिया गया और उसके घर के सामान को फिंकवा दिया गया। जबकि सिचाई कालोनी में कई लोग अवैध कब्जा कर रखे है। कारगिल युद्ध लड़ने वाले प्रेमचंद पांडेय जैसे पूर्व सैनिक को मेरे सामने धमकी दिया गया और उनके विरुद्ध षड्यंत्र कर फर्जी मामले में फसाने की धमकी दी गई। जिला खनिज न्यास मद की राशि का करोड़ो रुपए मुवावजा के नाम पर बाट देना और मद के पैसे को बालको को निजी लाभ पहुंचाने के लिए बालकों को करोड़ों रुपए की स्वीकृति दे देना एव खनिज विभाग के पैरो को कमीशन में कार्य स्वीकृत किया जाना आम बात है। मालगांव व रनिया में एस.ई.सी.एस के द्वारा अर्जित भूमि के नाम पर फर्जी मुवाबजा बनवाकर करौडों रुपए अपने कर्मचारी अधिकारी के परिवार व शुभ चिंतकों के नाम पर बिना जमीन व घर के भी मुवावजा दिया गया है। मेरे शिकायत के बाद भी 152 लोगों का फर्जी मुवावजा बनाया गया है।
00 पहले भी कलेक्टर ने भेजा था नोटिस
पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें एक पत्रकार का मकान गिराने और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील किए जाने की घटनाएं शामिल हैं।
यह विवाद पहले भी चर्चा में रहा है, जब कलेक्टर अजित वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए नोटिस भेजा था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट प्रशासन की छवि खराब करती है और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की मंशा रखती है।
00 जन आंदोलन की दी चेतावनी
ननकीराम कंवर का कहना है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो वे बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
