रायगढ़। जिले के बरपाली गांव में एक युवक की ससुराल में खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान है। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।बुधवार की दोपहर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव में 30 वर्षीय बलराम सारथी का शव पंचराम राठिया के आंगन में मिली है। खून से लथपथ शव के सिर में गहरी चोट के निशान है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। क्योंकि मृतक बलराम सारथी के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस ने तत्काल इसे हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक बलराम सारथी मूल रूप से पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गाला का रहने वाला है, उसने बरपाली की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। बलराम करीब एक सप्ताह पहले ही अपना ससुराल बरपाली आया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे पुरानी रंजिश का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ लोग घरेलू विवाद को हत्या का मुख्य वजह बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बलराम का अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ कुछ विवाद हुआ था। गुरुवार को पुलिस की जांच को आगे बढ़ाते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SDOP सिद्धांत तिवारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मृतक के परिचितों और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे का सच सामने लाया जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
