सुकमा। सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा में नक्सलियों के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री’ धावा बोला है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का उपकरण जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को जिला सुरक्षा बल सुकमा और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम ईरापल्ली और कोईमेंटा के घने जंगल व पहाड़ियों की ओर रवाना हुई थी। सुबह लगभग 11 बजे कोईमेंटा के जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों की एक गुप्त ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पता चला। यह फैक्ट्री हथियार निर्माण और विस्फोटक सामग्री तैयार करने का बड़ा ठिकाना था। इस फैक्ट्री को सुरक्षाबलों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया है। यही नहीं सुरक्षाबल ने मात्रा में हथियार भी जप्त किए है। इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबल के जवानों ने नाकाम कर दिया है।
सुरक्षाबल को फैक्ट्री से वर्टिकल मिलिंग मशीन, बीजीएल लांचर (2), बीजीएल हेड्स (94), बीजीएल सेल (12), हैंड ग्राइंडर, बेंच वाइस, गैस कटर हेड्स, डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स, मेटल मोल्डिंग पॉट्स, बोरवेल ड्रिलिंग बिट, लकड़ी के राइफल बट, ट्रिगर मैकेनिज्म, स्टील पाइप्स (80), आयरन स्क्रैप्स सहित भारी मात्रा में उपकरण और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में तकनीकी उपकरणों का मिलना इस बात का सबूत है कि नक्सली बड़े पैमाने पर हथियारों का उत्पादन कर रहे थे।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान अब और तेज होगा। इस कार्रवाई से जहां सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा हुआ है, वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों में भी विश्वास बढ़ा है कि अब नक्सली कमजोर पड़ रहे हैं और विकास की राह और अधिक आसान होगी। इस फैक्ट्री से नक्सली सुरक्षाबलों को भारी क्षति पहुंचाने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई ने उनके मंसूबों को पानी फिर गया है।
सुरक्षा बलों का मानना है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम थी, जिसे नष्ट कर दिए जाने से उन्हें गहरा नुकसान हुआ है। लंबे समय से नक्सली इस गुप्त फैक्ट्री का इस्तेमाल सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी में कर रहे थे। लेकिन संयुक्त अभियान की सफलता ने उनकी योजनाओं को पूरी तरह नाकाम कर दिया।
00 ये सामान हुआ बरामद
1.वर्टिकल मिलिंग मशीन –1 नग
2. बेंच वाइस – 3 नग
3. BGL लॉन्चर (बड़ा) – 02 नग
4. BGL सेल (खाली) – 12 नग
5. BGL हेड्स – 94 नग
6. हैंड ग्राइंडर मशीन – 1 नग
7. लकड़ी के राइफल बट – 6 नग
8. भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 1 नग
9. भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01 नग
10. सोलर बैटरी – 4 नग
11. बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 1 नग
12. गैस कटर हेड्स – 2 नग
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
