बिलासपुर। कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी का कहना है कि मोदी सरकार ने पहले GST के नाम पर जनता को जमकर लूटा अब GST के स्लैब को कम करके आम आदमी को राहत देने का शोर मचाकर राजनीति कर रहे है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कॉंग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीएसटी के दरों को कम कर जनता को राहत देने के नाम पर सियासत करने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को आम आदमी और गाँव ग़रीब की चिंता नहीं है। भाजपाई हल्ला मचाकर उत्सव मना रहे पर आम आदमी की हालत मे कोई सुधार नही हुआ, जनता अभी भी महंगाई की मार से कराह रही।
आम आदमी पूछ रहा है कि काहे का उत्सव ? क्या ग़रीब के रसोई को कोई फ़ायदा हुआ ? पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालु को सब्जी से लेकर रोजमर्रा सामान, दवाई कुछ भी तो सस्ता नही हुआ। नवरात्रि का पर्व चल रहा है और 20 रुपए का नारियल 35 रुपए में बिक रहा है। रसोई के सामान से लेकर कफ़न तक पर जीएसटी के नाम पर लूट और छूट की नौटंकी चल रही। जीएसटी के नाम पर केंद्र व राज्य सरकार ने आम आदमी पर एकसाथ दो-दो टैक्स थोप दिये। मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को होटल में खाने से पहले काफी कुछ सोचना पड़ रहा है। स्थिति अब भी वैसी ही बनी हुई है। जब आम आदमी के हालात में सुधार हुआ ही नहीं तो जीएसटी रिफार्म का फायदा आखिर मिल किसे रहा ? आखिर जीएसटी सुधार का हल्ला मचाकर इतना खर्चा क्यो किया जा रहा ? इसको लेकर भी सवाल उठ रहा।
छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता पर साल 2017 से लेकर अबतक जीएसटी की करारी चोट पहुंचाने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने आम आदमी से लेकर मध्यमवर्गीय परिवार पर ऐसे आर्थिक चोट पहुंचाई जिससे आज तक आम आदमी उबर नहीं पा रहे हैं। खाने के सामान रोटी दाल आटा तेल आदि से लेकर जरुरी उपयोग की चीजें, सभी में टैक्स जीएसटी। यह जीएसटी ना होकर केंद्र सरकार का चक्का टैक्स हो गया है। स्कूल के बच्चों की कॉपी में जीरो परसेंट जीएसटी की छूट देकर वाहवाही लूटने वाले लोग पेपर मिल के कागज पर १२ परसेंट से १८ परसेंट जीएसटी करने से स्कूल के बच्चों की नो कॉपी और भी मंहगी हो हुई है, इसके साथ ही विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट चार्ज सभी वस्तुये अपने आप और भी महंगी हो गयी है। जीएसटी की बाध्यता किसने की, टैक्स पटाने की अनिवार्यता केंद्र की भाजपा सरकार ने ही देश की जनता के सामने जीएसटी के रूप में लाई है। लाखौं करोड़ों रुपये जीएसटी के नाम पर वसूलने, आम आदमी से लेकर मध्यमवर्गीय परिवार की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने के बाद भाजपा सरकार की चालाकी देखिए। चालाकी कहें या फिर बेशर्मी। पहले तो जीएसटी के नाम पर लोगों की जैबै काटी, कमाई पर डाका डाला और अब आम आदमी की हितैषी बनने का ढाळेढंग कर रही है। पहले जीएसटी के नाम पर जीभर कर लुटा और अब कमी कर वाहवाही बटोरने का काम कर रही है।
० ये कैसा उत्सव, कौन हो रहे शामिल, किसे मिल रहा फ़ायदा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जीएसटी रिफार्म के नाम पर भाजपा के मंत्री से लेकर नेता उत्सव मना रहे हैं। आम जनता के लिए ऐसा क्या कर दिया कि उत्सव मना रहे हैं। पहले तो जीभर कर लूटा और उसी में कुछ पैसे लौटाने का ढोंग रच रही है। जीएसटी तो भाजपा सरकार ही २०१७ में लायी है अब उत्सव इस तरह का की जैसे जीएसटी कांग्रेस की सरकार लायी थी।
जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम आदमी से लेकर किसानों को राहत देते हुए बिजली बिल हाफ योजना लेकर आई थी। इससे सभी वर्गों को राहत मिल रही थी। भाजपा सरकार ने इस योजना की बंद कर दिया है। इससे आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। चार से पांच गुना बिजली बिल बढ़ गया है। बिजली बिल ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। अच्छा होता राज्य सरकार ने इसे भी उत्सव में शामिल कर लेती।
भाजपाई उत्सव की ऐसे खुल रही पोल
अभी रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों पर सीधा असर आना बाकी है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे नया स्टॉक आएगा, दाम कम होते चले जाएंगे।कुछ कंपनियों ने जीएसटी कटौती के ठीक पहले उन्होंने दाम बढ़ा दिए, ताकि टैक्स कम होने के बाद ग्राहकों को लगे कि दाम घट गए हैं, लेकिन उनका मुनाफा बढ़ा ही रहे।दूसरी दिक्कत छोटे पैकेट वाले खुदरा सामान में आने वाली है। अब एक रुपये की टॉफी का दाम घटकर 88 पैसे हो जाएगा, तो खरीदार यह रेजगारी कहां से लाएगा? या पांच रुपये वाला बिस्कुट का पैकेट चार रुपये 70 पैसे में मिलेगा, तो कितने लोगों को ये 30 पैसे वापस मिल पाएंगे ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
