रायपुर। सिविल लाइन पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले 15 रईसजादों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यही नहीं उनकी 6 लक्जरी कारों को भी जप्त कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के सिविल लाइन इलाके से कारों का काफिला लेकर 15 से ज्यादा युवक 26 सितंबर की रात देवी दर्शन के लिए महासमुंद के खल्लारी रवाना हुए। काफिले में करीब 10 से ज्यादा गाड़ियां थीं। इनमें ज्यादातर रईस लेकिन बिगड़े परिवार के युवक शामिल थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर पहुंची युवकों ने रेसिंग शुरू कर दी। फिर कार की खिड़की और सन-रूफ से सिर बाहर निकलकर झूलने लगे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 गाड़ियां जब्त कर लीं और उनके चालक व सवार 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई भी की है। आरोपियों का लाइसेंस निलंबित करने के लिए आरटीओ को चिट्ठी लिखी गई है। सभी को देर शाम कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। काफिले में शामिल 3 गाड़ियों की तलाश की जा रही है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार- पुलिस ने राहुल गवली, रोशन गवली, वात्सल्य चौहान, वागेश गंधर्व, देवकुमार सोनकर, भरत तारवानी, अभ्युदय मिश्रा, दिनेश दास, अभिषेक राव, वैभव खातरकर, मोहित परिहार, हर्ष बिचौरिया, प्रवीण बघेल, अभिषेक साहू और अभिनव देवांगन को गिरफ्तार किया है।
00 प्रति गाड़ी 8 हजार का जुर्माना : पुलिस ने स्टंटबाजी के लिए एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत 200 रुपए का जुर्माना लगाया है। धारा 122, 177, 179(1) के तहत 2800 रुपए का जुर्माना किया गया है। कार को मॉडिफाई करने पर धारा 194-बी के तहत 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सिविल लाइन थाने में धारा 281 और धारा 151 के तहत केस दर्ज की गई है।
00 इन गाड़ियों को किया गया जब्त- : पुलिस ने जिन गाड़ियों को जप्त किया है उनमें निकिता गवली की फॉरच्यूनर (सीजी 04 एनडी 4931), शैलेंद्र देवांगन की हुंडई (सीजी 04 पीई 7703), साधना पांडेय की क्रेटा (सीजी 04 क्यूजे 9876), देवराज चौहान की इनोवा (सीजी 14 एमबी 5555), हर्ष बिचौरिया की गाड़ी (सीजी 04 पीडी 7886), वागेश गंधर्व और अन्य की गाड़ियां जब्त की हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
