रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए चीफ सेक्रेटरी के ज्वाइनिंग करते ही मंगलवार 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जारी आदेश में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू को सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। जबकि पी0 दयानंद की जनसंपर्क से छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि श्री पाण्डेय से जनसंपर्क विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग नहीं सम्भल रहा था। आदेश में मुकेश बंसल को सचिव विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि जनसंपर्क आयुक्त डॉ0 रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती रेणु जी पिल्ले, भा.प्र.से. (1991), अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, व्यापम, अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अध्यक्ष, व्यापम के पद पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2/ सुब्रत साहू, भा.प्र.से. (1992), अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग महानिदेशक, छ.ग. प्रशासन अकादमी का अति. प्रभार अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग को को आगामी आदेश तक महानिदेशक, छ.ग. प्रशासन अकादमी के पद पर पदस्थ करते हुए दिनांक 01.10.2025 से अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।
3/ सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (1997), प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग को साथ-साथ प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
4/ डॉ रोहित यादव, भा.प्र.से. (2002), सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सचिव, जनसंपर्क विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) तथा अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पी. दयानंद, भा.प्र.से. (2006) से केवल सचिव जनसंपर्क विभाग का प्रभार ही चीन गया है। सचिव मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, खनिज साधन विभाग बने रहेंगे।
5/ अविनाश चम्पावत, भा.प्र.से. (2003), सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
6/ मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोड़कर) विभाग, सचिव मुख्यमंत्री को सचिव, विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से.. के सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोड़कर) विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री को सचिव, विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर बसवराजू एस., भा.प्र.से. (2006), सचिव, मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सचिव, विमानन विभाग को केवल सचिव, विमानन विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।
7/ अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।अंकित आनंद, भा.प्र.से. के सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती निहारिका बारिक, भा.प्र.से. (1997), प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अति. प्रभार विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान केवल प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
8/ श्री भुवनेश यादव, भा.प्र.से. (2006). सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अति. प्रभार आयुक्त, निःशक्तजन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
9/ कुलदीप शर्मा, भा.प्र.से. (2014), रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
10/ रवि मित्तल, भा.प्र.से. (2016), संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय तथा अति. प्रभार आयुक्त, जनसंपर्क मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
11/ डॉ. फरिहा आलम, भा.प्र.से. (2016), संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अति. प्रभार संयुक्त सचिव, श्रम विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, खाद्य के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
12/ जितेन्दर यादव, भा.प्र.से (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला राजनांदगांव के पद पर पदस्थ करता है।
13/ लोकेश कुमार, भा.प्र.से. (2019), उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उप सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
14/ पठारे अभिजीत बबन, भा.प्र.से. (2022), सहायक कलेक्टर, दुर्ग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
