रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने सात बार, पब और क्लबों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह और आबकारी विभाग के प्रतिवेदन के पर की है।
14 सितंबर की रात आबकारी विभाग की टीम ने शहर और शहर की सीमाओं से लगे कई बार, क्लब और पबों की जांच की थी। जांच के दौरान टिम ने कई जगह नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया। समय खत्म होने के बाद भी बारों में जाम छलकाए जा रहे थे और पब में युवक युवतियां नशे में थिरकते हुए मिले। इसके बाद विभाग ने 15 सितंबर को कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर इन पर कार्रवाई की सिफारिश की थी। राजधानी के 07 बार/क्लब/पब- एफएल-2 (ए) रेस्टोरेट बार हाईपर क्लब, सिमंस बार, एफएल-4 (ए) व्यावसायिक क्लब जुनेजा वेंचर्स (मोका), एफएल-3 (ए) शॉपिंग मॉल एवं रेस्टोरेंट बार रॉयल रीट्रिट (आईपी क्लब), एफएल-3 होटल बार शीतल इंटरनेशनल (जूक क्लब), होटल बार मिलानो फुड कंपनी (ओटीआर) और होटल बार सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी का लायसेंस तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार ये सभी प्रतिष्ठान निर्धारित समय रात 12 बजे के बाद भी खुले पाए गए जो कि होटल बार किए बनाए गए नियम और शर्तों का उल्लंघन है। बार संचालकों के द्वारा न केवल लायसेंस की शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया गया है बल्कि नियमों व शर्ताें के उल्लंघन करने के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हुई है। साथ ही उन्हें इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, परंतु संबंधित संचालकों का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। इसी प्रतिवेदन के आधार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन बारों की अनुज्ञप्ति तीन दिवसों के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही संबंधित बार/क्लब/पब के संचालकों को भविष्य के लिए चेतावनी भी जारी की गई है कि यदि आगे कोई भी नियम उल्लंघन पाया गया, तो लाइसेंस हमेशा के लिए निलंबित या निरस्त कर दिया जाएगा। निलंबन अवधि का संपूर्ण राजस्व लायसेंसी द्वारा देय होगा तथा लायसेंस निलंबन के लिए किसी प्रकार के प्रतिकर पाने या उसके संबंध में चुकाई गई किसी फीस या निक्षेप के प्रतिदाय का हकदार नही होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
