बिलासपुर। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडे और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी भाजपा सरकार पर गौ वंश की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब हो गए। जिसमें ढाई हजार की दुर्घटना और भूख से मौत हुई है।
श्री पाण्डेय और केशरवानी ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार के राज में गौ वंश की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, गाये भूख से और दुर्घटना से मर रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया। जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। समाचार पत्रों के माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मार दी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी जा चुकी है। साय सरकार गौ वंश की हत्या करवा रही है।
कांग्रेस के दोनो अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता में कहा कि गौठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गौवंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गौवंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। जब प्रदेश कांग्रेस की सरकार थी तो 2023 में लगभग 14 लाख गौवंश का व्यवस्थापन 10800 गोठानों के माध्यम से होता था। उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायों के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है। दो साल में प्रदेश के गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहा गई ? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी और महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस में पहुंचाई जा रही है।
खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महापाप हो रही है। गायों की तस्करी हो रही है, गाय स्लाटर हाउस भेजा जा रहा है। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूरारा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश बन गया है। बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात्त कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है जिसमें यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के नाम शामिल है। इलेक्ट्रॉल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियो से चंदा लिया है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू की ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने। लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है। सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई, फिर गोधाम बनाने का निर्णय लिया गया लेकिन न तो गौ अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गौ धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये प्रति मवेशी 10 रुपए देने की घोषणा सरकार ने की है। लेकिन सवाल उठता है कि 10 रु. में कितना चारा आयेगा ? क्या 10 रुपए के चारे से मवेशियों का पेट भर जाएगा।
श्री पाण्डेय और केशरवानी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग की है कि
पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें।
सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें। गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
