अंबिकापुर। एक युवक ने ब्रेकअप के बाद अपनी प्रेमिका को सरेआम चाकूमारकर हत्या कर दी। हमले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक युवती का नाम भारती टोप्पो (27) है। वह रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करती थी। उसने बॉयफ्रेंड जोगेंद्र पैकरा से ब्रेकअप कर लिया था। जिससे नाराज होकर वह गुरुवार सुबह 11.40 बजे पेट्रोल पंप पहुंचा और एयर पिस्टल निकाल लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप में दहशत का माहौल बन गया। युवक के इरादे को देखते हुए युवती भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे दौड़ाकर चाकू से गोद डाला।
जोगेंद्र पैकरा (28) बलरामपुर के कुसमी का रहने वाला है। भारती टोप्पो और जोगेंद्र एक दूसरे को पसंद भी करते थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही भारती ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में वह नाराज चल रहा था। गुरुवार को वह बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा।
उसने गाड़ी रोककर चाकू और एयर पिस्टल निकाला। जोगेंद्र को देखकर भारती ने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की। वह युवती के पास पहुंचा और उसने गाड़ी से चाकू निकाला और हमला कर दिया। बचने के लिए वह सड़क की ओर भागी। जोगेंद्र ने उसे दौड़ाया और उसके पेट में चाकू से कई। युवक के हमले से युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह चाकू वहीं फेंककर बगल की गली में घुस गया। शोर सुनकर बगल की गली में रहने वाले अरूण सिंह और होटल संचालक ने उसको पकड़ने की कोशिश की। लेकिन दोनों पर युवक ने एयर पिस्टल से हमला करने की कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों ने उसको पकड़ा लिया और फौरन पुलिस को सूचना दी। इधर गंभीर रूप से घायल युवती को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि भारती टोप्पो करीब 5 माह से पेट्रोल पंप में काम कर रही थी। इसकी जानकारी जोगेंद्र को थी। वह उसे मारने की नीयत से चाकू और एयर पिस्टल लेकर पहुंचा था।बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
