कोरबा। देश की शान कहे जाने वाले बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट परिसर में राख फिल्टर (Electrostatic Precipitator – ESP) का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यहां काम करने वाले कर्मचारियों का कहना हैं कि हम बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार ईएसपी का निर्माण सेपको कंपनी द्वारा वर्ष 2004-05 के दौरान कराया गया था। हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बालको प्लांट में चिमनी गिरने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने उससे सबक नहीं लिया। लगातार हो रहे हादसे श्रम विभाग की लापरवाही को उजागर करते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
