बिलासपुर। मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने जा रहे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। एम्स अस्पताल के पहले उन्हें रोक लिया और गेस्ट हाउस ले गए। जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे में है और बस्तर में अधिकारियों की बैठक ले रहे है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उतर आए हैं। आज सीएम हाउस में धरना देने से पहले रायपुर में उनकी घेराबंदी हो गई। रायपुर के एम्स अस्पताल के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया और नजरबंद कर दिया है। जिस गेस्ट हाउस में उन्हें नजरबंद किया गया है उसके बाहर पुलिस और प्रशासन का तगड़ा पहरा लगा है। गेस्ट हाउस के बाहर उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें नजरबंद करने की सूचना मिलते ही समर्थक गेस्ट हाउस पहुंचने लगे है। ननकीराम शासन और जिला प्रशासन के खिलाफ गुस्से में नजर आ रहे हैं और वे लगातार अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
बता दें कि दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 14 गंभीर शिकायतें की थीं। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। वह शनिवार को सीएम हाउस के सामने धरना देने निकले थे। लेकिन उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया है और वे वहां से निकलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ननकीराम कंवर का कहना है कि अगर प्रशासन इसी रवैये पर कायम रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।
पूर्व गृहमंत्री श्रीकंवर शुक्रवार को ही देर शाम रायपुर पहुंच गए थे और धरना देने की जानकारी जिला प्रशासन को पहले ही पत्र के जरिए दे चुके थे। शनिवार सुबह 10.30 बजे धरना स्थल पर पहुंचने के प्रयास के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। राज्य शासन ने ननकीराम के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को नहीं दी है।
00 पूर्व मंत्री ननकीराम का यह आरोप
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी की है, फर्जी मुआवजे और अन्य अनियमितताओं में कलेक्टर की संलिप्तता है। ननकीराम ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टार्गेट कर रहे हैं। पत्रकार के मकान को गिराना, पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील करना भी शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
