जांजगीर-चांपा। जिले में सहकारी बैंक से जुड़ा एक बड़ा सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपए निकालने और साजिश करने के आरोप मे जुर्म दर्ज किया है। चांपा पुलिस ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए बालेश्वर साहू समेत गौतम राठौर को आरोपी बनाया है। दोनो के खिलाफ भादवि की धारा 420, 468, 267 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 2015 से 2020 का है। जब बालेश्वर साहू वर्ष 2015 से 2020 तक बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
करीब दो माह पहले राजकुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास 50 एकड़ कृषि भूमि है। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिलाने के नाम पर बालेश्वर साहू ने HDFC बैंक में खाता खुलवाया। इस प्रक्रिया के दौरान उससे ब्लैंक चेक लिया गया और उसमें से 42 लाख 78 हजार रुपये निकाले गए। शिकायतकर्ता अपने शिकायत में बताया है साहू और राठौर ने ‘ब्लैंक चेक’ लेकर 24 लाख रुपये अपने और अपनी पत्नी के खाते में अंतरित कराया। यही नहीं उनकी मां और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर कुल 42 लाख 78 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह से धोखाधड़ी कर उनके साथ वित्तीय छल किया गया।
जांच के बाद चांपा पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर को आरोपी मानते हुए जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी और दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि धोखाधड़ी कैसे की गई और इसमें और कौन-कौन शामिल है। इस मामले में कांग्रेस विधायक का नाम सामने आने से जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में फर्क बताते हुए जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जब किसानों की मदद के नाम पर बने सहकारी बैंकों में ही भ्रष्टाचार हो रहा है और उसमें जनप्रतिनिधि शामिल हों, तो यह किसानों के विश्वास के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
