रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सराफा कारोबारी से 86 किलो चांदी लूटने की कहानी फर्जी निकली है। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में सर्राफा कारोबारी राहुल गोयल ने खुद यह बात कबूल कर ली है कि उसने ऑनलाइन सट्टे में लाखों रुपये गंवाने के बाद यह पूरा नाटक रचा था।
सराफा कारोबारी राहुल गोयल जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। गोयल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुक्रवार-शनिवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने उसके फ्लैट में घुसकर 86 किलो चांदी लूट ली। लूटी गई चांदी की कीमत करीब 1.29 से 1.5 करोड़ रुपये है। सराफा व्यापारी ने दावा किया था कि बदमाशों ने कारोबारी का नाम लेकर दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोला तो लुटेरों ने हथियार दिखाते हुए उसे कमरे में ले जाकर नशीला रुमाल डाल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे रस्सियों से बांध दिया। फिर बदमाशों ने जेवरातों को दो बैगों में भर लिए और बालकनी से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। जाते-जाते वे घर का डीवीआर भी साथ ले गए। सुबह करीब 10 बजे जब कारोबारी को होश आया तो उसने किसी तरह अपने हाथ खोले और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की बारीकी से जांच की। पुलिस को शुरुआती जांच में ही शक हो गया था कि मामला फर्जी है। क्योंकि घटनास्थल पर जबरन घुसने या किसी संघर्ष का कोई सबूत नहीं मिला। खोजी कुत्ता भी कोई सुराग नहीं दे पाया था और भटक गया था। इसके बाद पुलिस ने सराफा कारोबारी से ही कड़ाई से पूछताछ की तो गोयल ने बताया कि उसने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में करीब 46 लाख रुपये गंवा दिए थे। अपने नुकसान को छिपाने और कंपनी को धोखा देने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी और थाने में रिपोर्ट लिखाया। वह रायपुर में आगरा की एक कंपनी के लिए काम करता है और दीवाली के लिए बड़ी मात्रा में चांदी मंगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
