रायपुर। रायपुर पुलिस ने तीन फर्जी मेट्रिमोनियल ऑफिस में छापामार कार्रवाई कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसके माध्यम से लगभग 500 लोगों के साथ धोखाधड़ी किए है। इनके द्वारा लिए गए म्यूल बैंक अकाउंट में करोड़ो रुपए का लेनदेन मिला है।
पुलिस ने ऑपरेशन सायबर शील्ड के तहत एक फर्जी मैट्रिमोनियल कार्यालय में दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वर वधू का फर्जी फोटो दिखाकर ठगी कर रहे थे। छापामार कार्रवाई गोल चौक डगनिया में जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते और कटोरा तालाब में ई- रिश्ता के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय में की गई है। आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से जानकारी मिली है। जिसमें www.erishtaa.com, www.jeevanjodi.com और www.royalrishtey.com फर्जी वेबसाइट चलाने का खुलासा हुआ है। सभी आरोपी चीनी नागरिकों के लिए देश के विभिन्न शहरों में व्याप्त साइबर अपराधियों के नेटवर्क के माध्यम से मनी लाउंड्रिंग के लिए म्युल बैंक एकाउंट्स का लेनदेन किया था। म्युल एकाउंट का कंट्रोल APK के माध्यम से किया जाता था। बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन की रकम के मुताबिक सभी को उनका कमीशन मिलता था।
करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासागिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिम कार्ड बरामद हुआ है। साथ ही 60 बैंक अकाउंट में करोड़ों की ठगी का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। म्युल एकाउंट का कंट्रोल चीनी नागरिक APK के माध्यम से करते थे। बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम – म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में उड़ीसा, गुजरात, बिलासपुर, रायपुर के 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों में गजसिंघ सुना सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर ओडिशा, भिखु सचदेव भाटिया, कल्याणपुर, द्वारिका गुजरात, साहिल कौशिक काठाकोनी, तखतपुर बिलासपुर, हर्षित शर्मा अरविंद नगर, कटोरा तालाब रायपुर के नाम शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
