बिलासपुर। पुलिस ने सिम्स में चिकित्सा कर्मियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 03 युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आधीरात नशे की हालत में सिम्स मे घुसे और जमकर बवाल मचाया, जिससे परिसर में दहशत का माहौल बना रहा।
मिली जानकारी के अनुसार 05.10.2025 की रात लगभग 01:45 बजे सिम्स अस्पताल के ट्रायेज वार्ड में डॉ. आशी जैन, डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. अमन खेतान ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय नशे की हालत में अभय सिंह ठाकुर अपने दो साथियों के साथ वार्ड में पहुँचा और बिना किसी कारण उपस्थित डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के गाली-गलौज करने लगे यही नहीं चिकित्सा उपकरणों एवं वार्ड में रखे सामानो को तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टरों से मारपीट की। एक डॉक्टर जब घटना का वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टर का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। आरोपियों ने डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी देते हुए अस्पताल में दहशत फैलाने का काम किया। डॉक्टरों और सिम्स प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 296, 351(2), 324(2), 3(5), 132 बीएनएस अपराध दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। पता तलाश कर बंधवापारा (इमलीभाठा) एवं तिलक नगर क्षेत्र से तीनों की गिरफ्तारी की गई।पूछताछ में आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़, गाली गलौच और मारपीट करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1. अभय सिंह ठाकुर, पिता ओम सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंधवापारा, सरकण्डा
2. आकाश सिंह ठाकुर उर्फ प्रकाश, पिता घनश्याम सिंह ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, निवासी तिलक नगर, बिलासपुर
3. दोनेश्वर सिंह ठाकुर उर्फ रिक्की, पिता घनश्याम सिंह ठाकुर, उम्र 31 वर्ष, निवासी तिलक नगर, बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
