कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर, पुलिस के साथ हुई तीखी बहस, मुख्य अभियंता को दिया ताला, कहा – लगा लें

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण /शहर) ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तिफरा में बिजली विभाग। के कार्यालय का घेराव किया। घेराव के पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। घेराव के लिए बिल्हा, तिफरा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, बेलतरा, सिरगिट्टी, मस्तूरी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। प्रदर्शन में सेवादल, महिला, कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बिजली कार्यालय तिफरा के पास सुबह 11.00 बजे से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई थी। लगभग डेढ़ बजे कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन से कार, बाइक और स्कूटर में बैठकर चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव करने के लिए नारे लगाते हुए निकले।
कांग्रेसियों के हाथों में नारे वाली तख्ती थी। जिसमे ”बिजली बिल में बढ़ोतरी बन्द बन्द करो जैसे नारे लिखे थे। बिजली कार्यालय पहुंचने के पहले से ही मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया था। गेट के अंदर और बाहर सीएसपी, टीआई तैनात थे। जबकि गेट पर सिपाही, महिला पुलिस की पूरी टिम लगी हुई थी। जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता गेट में पहुंचे जमकर नारेबाजी की, कई उत्साही कार्यकर्ता गेट पर चढ़ने के लिए उतारू हो गए। लगभग डेढ़ घण्टे तक कांग्रेसजन गेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। फिर अचानक गेट को पार करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नारा लगाते हुए बिजली कार्यालय परिसर में घुस गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए भरपूर कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमझटकी भी हुई। देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य कार्यालय के सामने जाकर धरने में बैठ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य कार्यालय के सामने ताला लगाकर गेट में डटी रही। ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय के नेतृत्व मे कांग्रेस जन तालेबंदी के लिए मुख्य कार्यालय की ओर कुच करने लगे। जिससे पुलिस में अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच बहस बाज़ी होने लगी, जबकि बिजली विभाग के अधिकारी वही उपस्थित थे। डेढ़ घंटे तक नारेबाजी और घेराव के बाद कांग्रेसजनों ने मुख्य अभियंता को एक ताला भेंट किया और कहा कि नहीं चला सकते तो ऑफिस में तला लगा दो।
ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, ऋषि पांण्डेय, जावेद मेमन, लक्ष्मीनाथ साहू ने ज्ञापन सौपा और कहा कि
21 वी सदी में बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की जनता 19 वी सदी में जीने को मजबूर है। बिजली गुल है और बिजली बिल बढ़ी हुई आ रही है। मिट्टी तेल बाजार से गायब है फिर जनता क्या करे ? विष्णुदेव सरकार ने दीया तले अंधेरा कर दिया है।
ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक राज्यो में अग्रणी है, जहां से कई राज्यो को बिजली बेची जाती है। किन्तु इस प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ में बिजली दरें कई अन्य राज्यो से अधिक है। जो राज्य खरीद कर बिजली देते है, उन राज्यो में भी अपने उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध करा रहे है।
छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन उद्योगपतियों के नाम कर दिया गया। उसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को नही मिल रहा है। पर्यावरण दूषित हो रहा है, बिजली घण्टो घण्टो गुल रहती है, फिर भी बिजली बिल हजारों में आ रहा है। बिजली दरें बढ़ रही है, बिजली विभाग लाभ देने वाला विभाग है फिर भी बिजली दर लगातार बढ़ाई जा रही है। डेढ़ वर्ष में चौथी बार दर वृद्धि हुई है, सरप्लस बिजली वाले राज्य में दर क्यो बढ़ रहा है ?
विजय केशरवानी ने कहा कि बिजली विभाग बड़े बड़े उद्योगों से करोड़ो रुपये के बिजली बिल बकाया है। सरकारी विभागों में बिजली बिल बकाया है उसे वसूलने में विभाग गम्भीर नही है और उसकी भरपाई गरीब जनता के जेब मे डाका डालकर कर रहा है।
भूपेश सरकार ने किसानों को पर्याप्त बिजली दी, और पांच वर्षों में कोई बढ़ोत्तरी नही की। बिजली विभाग में पोस्ट खाली है, मेन्टेन्स करने के लिए कर्मचारी नही है, खम्भे पुराने है, ओवरलोड है विभाग के पास लगाने के लिए ट्रांसफार्मर नही है। संसाधनो में जबरदस्त कमी है। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त कोयला होते हुए भी बाहर से कोयला ख़रीदने के लिए कम्पनियों को बाध्य किया जा रहा है। जिससे भी बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। भोली भाली जनता महंगाई से जूझ रही है उसमें बिजली बिल में वृद्धि और परेशान किया जा रहा है। घेराव में पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, रविन्द्र सिंह, पंकज सिंह, देवेंन्द्र सिंह, विश्वम्भर गुलहरे, शिवा मिश्रा, जितेंद पांण्डेय, राकेश शर्मा, ऋषि पांण्डेय, समीर अहमद, जावेद मेमन, लक्ष्मीनाथ साहू, विनोद साहू, मोती ठारवानी, राजू यादव, मोह अयूब, शिल्पी तिवारी, सतकली बावरे, अंजू सोनी, अन्नपूर्णा ध्रुव, प्रीति पाटनवार, अज़रा खान, शारदा नगरकर, उत्तरा सक्सेना, अशोक शुक्ला, शिव बालक कौशिक, सुभाष ठाकुर, देवेंन्द्र मिश्रा, अशोक सूर्यवँशी, अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र जायसवाल, पुत्तन दुबे, सुरेंद्र तिवारी, विनय वैद्य, रमजान गौरी, मोह अयाज, वसीम बक्श, मनीष गढेवाल, बजरंग बंजारे, हितेश देवांगन, कमल कश्यप, बालचन्द साहू, राजेश शुक्ला, पवन साहू, पवन सोनी, पंकज राही, आदेश पांण्डेय, चंद्रकांत सोनी, दीपक रायचेलवार, अमृतांश शुक्ला, अनिल पांण्डेय, राकेश यादव, रमेश ठाकुर, शिव यादव, संतराम सर्वा, रामायण रजक, रमाकांत साहू, गौरव सिंह, सचिन भवानी, मुकेश साहू, विकास साहू, राज कौसले, सुरेश यादव, मुकेश मरावी,
वकार खान संतानू मेश्राम, रत्नेश वर्मा, हरमेन्द्र शुक्ला, भागीरथी यादव, टीकम सिंह, वकार खान, हेरि डेनिएल, राकेश केसरी, चन्दन सिंह, किशन पटेल, राजू सूर्यवँशी, विष्णु तिवारी, नीरज सोनी, राज कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *