डेस्क न्यूज। हरियाणा में एक आईपीएस अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। आईपीएस वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित अपने मकान नंबर-116 में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी जान चली गई। आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड की सूचना मिलते ही हरियाणा के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आईपीएस वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार जापान दौरे पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को घर पर वाई पूरन कुमार और उनकी बेटी दो लोग ही थे। दोपहर के समय वाई पूरन कुमार अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर घर में बने बेसमेंट में गए और वहीं पर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बेटी जब बेसमेंट में पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। पिता वाई पूरन कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बेटी चीखते-चिल्लाते हुए बाहर आई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड की असली वजहों का पता नहीं चल पाया है। बेटी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी अमनीत पी कुमार को भी जानकारी दे दी गई है। ADGP वाई. पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी थे। इस समय वे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC), सुनारिया, रोहतक में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्यरत थे। अपने दो दशक लंबे करियर में उन्होंने हरियाणा पुलिस की कई अहम इकाइयों का नेतृत्व किया था और एक ईमानदार, अनुशासित और पेशेवर अधिकारी के रूप में उनकी पहचान थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
