शक्ति। जिले के डभरा स्थित RKM पावर प्लांट में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद प्लांट के अंदर अफरा तफरी का माहौल था।
मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट से लगभग दर्जनभर मजदूर काम से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। लिफ्ट को कुल 75 मीटर की ऊंचाई तक जाना था, लेकिन यह 40 मीटर की ऊंचाई पर जाते ही तेजी से नीचे गिरने लगा। लिफ्ट के मजदूरों को कुछ समझ में आता इसके पहले ही लिफ्ट धड़ाम से जमीन पर आ गिरी। इस लिफ्ट में लगभग दर्जनभर मजदूर सवार थे। लिफ्ट के जमीन पर गिरते ही प्लांट के अंदर कोहराम मच गया। प्लांट के अंदर काम करने वाले सारे कर्मचारी फिल्फ की ओर दौड़े। वहां पहुंचकर देखा तो 3 मजदूरों की मौके पर हो मौत हो गई थी। जबकि 7 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल सभी मजदूरों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस इस हादसे की वजह का पता लगा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
