दुर्ग। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 10 हजार नशीली कैप्सूल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (कैप्सूल) की ब्रिकी करने वाले आरोपियो के तार उत्तर प्रदेश के सौदागरों से जुड़े हुए है।
विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर नशे के विरुद्ध ऑपरेशन विश्वास चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की बिक्री के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग के कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ बिक्री करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल दुर्ग मर्चुरी के पास तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (कैप्सूल) रखकर बिक्री के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो अपना-अपना नाम प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा और उमेश कुमार कश्यप बताया। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल कैप्सूल कुल 160 पत्ता, प्रत्येक पत्ता में 24 नग कैप्सूल कुल 3840 नग, 02 नग स्मार्ट फोन को जप्त किया। गिरफ्तार आरोपियों के निसानदेही पर दो अन्य आरोपी आसिफ मोहम्मद व शाहिद कुरैशी को जामुल सब्जी बाजार के पास से पकड़कर पूछताछ किया गया। दोनो से 250 पत्ता नशीली कैप्सूल, प्रत्येक पत्ता में 24 नग कैप्सूल, कुल 6,000 नग कैप्सूल व 02 नग स्मार्ट फोन को जप्त किया गया। इस प्रकार प्रकरण में कुल पाँच आरोपियों से कुल 9840 नग ट्रामाडोल कैप्सूल व 04 स्मार्ट फोन जप्त किया गया। आरोपियों का यह कार्य धारा 21 (सी), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में उनि प्रताप सिंह ठाकुर, उनि उदय शंकर झा, सउनि चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, हिमांशु जंघेल, खिलेश कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।
00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. आसिफ मोहम्मद 33 साल निवासी जोन 01 खुर्सीपार
02. प्रेम सिंह 36 साल निवासी कैम्प 01 थाना छावनी
03. शाहिद कुरैशी 36 साल निवासी दुर्गापारा न्यू खुर्सीपार
04. रवि कुमार शर्मा 3 साल निवासी न्यू खुर्सीपार
05. उमेश कुमार कश्यप 38 साल निवासी कैम्प 02 भिलाई
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
