बिलासपुर। ग्रामीणों ने सीपत में भारी मात्रा में पीडीएस का चावल पकड़ा है। भाजपा नेता का भाई चावल को खुले बाजार में बेचने जा रहा था। ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने पिकअप समेत उसमें लदे चावल को जप्त कर लिया है।
हर पार्टी में नंबर दो का काम करने वाले कार्यकर्ता की संख्या भरपूर होती है। सत्ता मिलते ही वे अपने धंधे में लग जाते है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो बिल्हा में एक कांग्रेस नेता के मिल से भारी मात्रा में PDS का चावल मिला था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो इस धंधे में भाजपा के कई कार्यकर्ता घुस गए है। इनका एक ही काम है राशन दुकान में 10 रुपए किलो मिलने वाले चावल को खुले बाजार में बेचकर माल सौटना। जिले के हर ब्लाक में चार चार, पांच पांच कार्यकर्ता इस धंधे में लगे हुए है। कभी कभी इन्हें ग्रामीण रेंज हाथ पकड़ भी लेते है।
बुधवार शाम ग्रामीणों को एक पिकअप पर शक हुआ क्योंकि गाड़ी भारी मात्रा में पीडीएस का चावल लोड दिखा। ग्रामीणों ने जब गाड़ी को रोका तो उसमें सैकड़ों क्विंटल पीडीएस का चावल लदा मिला जिसे बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। गाड़ी में धनवंतरी भूषण कौशिक और ड्राइवर मौजूद थे।
ग्रामीणों ने दोनों को पिकअप समेत पकड़कर थाने ले आई और पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान भूषण कौशिक का बड़ा भाई, भाजपा नेता राज्यवर्धन कौशिक स्थानीय स्तर पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा लेकिन ग्रामीणों के सामने उसकी एक न चली। फिलहाल पिकअप चावल सहित पुलिस के कब्जे में है और गाड़ी का ड्राइवर और भूषण कौशिक थाने में बैठे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
