बिलासपुर। मामूली विवाद पर पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बांस के डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लेकिन सिम्स मे इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिनौरी निवासी मनमोहन भारद्वाज पिता स्व सुंदर लाल उम्र 47 वर्ष ने 07-10-2025 को सकरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खजुरी नवागांव निवासी राजेश उर्फ टिल्ली यादव ने 06-10-2025 की रात्रि में अपने पिता हरप्रसाद यादव के सिर पर बांस के डंडे से मारकर घायल किया था। जिसे ईलाज हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 790/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बिनौरी निवासी टिल्ली उर्फ राजेश यादव और उसके पिता हर प्रसाद यादव की काठाकोनी के पास चाय-नाश्ते की छोटी सी दुकान है। यह दुकान ही दोनों के परिवार चलाने का एक मात्र जरिया था। यहां दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।सोमवार (6 अक्टूबर) को टिल्ली और हर प्रसाद दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान दुकान लगाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि टिल्ली ने घर में रखे लाठी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
आरोपी – राजेश उर्फ टिल्ली पिता हरप्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी खजुरी नवागांव पडाव पारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
