सीपत। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में साल भर आयोजनों का दौर चलता है। इसी तारतम्य में सेमिनार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले या सेवानिवृत अनुभवी, उच्च शिक्षित, विद्वान, निर्धारित विषयों पर व्याख्यान देते हैं जिससे विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं।
सेमिनार सप्ताह के पहले दिन के मुख्य अतिथि थे अरूण शर्मा रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर एवं सचिव महामाया मंदिर रतनपुर ट्रस्ट। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र का विधिवत पुजन किया गया। सरस्वती वंदना का सस्वर वाचन पंडित बलराम जोशी व छात्राओं द्वारा किया गया। अरुण शर्मा ने मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि सतत प्रयास से मंजिल को पाया जा सकता है,अपनी मेहनत पर भरोसा रखो,किस्मत खुद ही बदल जाएगी। मुश्किलें आएंगी, आप हार नहीं मानना एक बार और प्रयास करना। हमेशा सकारात्मक सोचना। हम होंगे कामयाब का मुल मंत्र याद रखना और इसके लिए कठिन प्रयास करना। आपके माता पिता कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए पढ़ा रहे होंगे। उनका एक सपना होगा, उसे हर हालात में पुरा करना होगा। पढ़ाई में केवल पास नहीं होना है, अच्छे नम्बरों से पास होना है। सिर्फ नौकरी के लिए प्रयास नहीं करना है, अच्छी नौकरी के लिए प्रयास करना है।
सेमीनार सप्ताह के दुसरे दिन का विषय था समय प्रबंधन एवं स्वास्थ। मुख्य वक्ता डाक्टर नेहा पांडेय निश्चेतना विशेषज्ञ व डाक्टर नमिता द्विवेदी हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर दोनों लाईफ केयर हास्पीटल तोरवा बिलासपुर। अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने पुष्पगुच्छ व नारियल भेंटकर किया गया। मुख्य वक्ता के आसंदी से डाक्टर नेहा पान्डेय ने कहा स्वास्थ्य ही असली पुंजी है। इसे आपको बचाना है, संयमित खान पान से, खेलकुद व योग से। पढ़ाई में भी समय प्रबंधन का विशेष महत्व है। सभी घरेलु कार्य करते हुए समय बचाकर ज्यादा पढ़ना है, गंभीरता से पढ़ना है। आज काम्पटिशन बढ़ गया है सभी बच्चे होशियार है उनमें से आपको श्रेष्ट बनना है तब ही डाक्टर बन पाएंगे। उन्होंने अपनी सफलता के बारे में बताया, कठिन परिस्थितियों का सामना की तब यह मुकाम पाई। आप भी बड़ा लक्ष्य बनाए व उसे पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। डाक्टर नमिता द्विवेदी ने बच्चों से कहा आपके पेरेंट्स का एक सपना होगा, उस सपने को ही अपना सपना बनाएं। मतलब साफ है कि आपका लक्ष्य तय हो गया है अब उसे पाने के लिए समय प्रबंधन करते हुए पढ़ाई में जुट जावें। लक्ष्य प्राप्ती तक दुसरी बातें सोचना ही नहीं है। तब बनेंगे आप डाक्टर, इंजिनियर, प्रशासनिक अधिकारी। काॅलेज के प्राचार्य डाक्टर शशीकांत शुक्ला ने भी अपनी बात रखी। नयनतारा शर्मा काॅलेज के उर्जावान डायरेक्टर इंजिनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) ने अतिथियों कोस्मृति चिन्ह भेंट किया व आभार व्यक्त किया गया। सेमीनार का बहुत ही रोचक ढंग से संचालन बलराम जोशी व ओमप्रकाश गुप्ता सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। सेमीनार को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापकगण अश्वनी सोनी, रूपाली मिश्रा, अनामिका चंद्राकर, प्रमित कोरी, उमेंदा सुर्यवंशी व राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश, करण, केसर व अमन का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
