बिलासपुर। बिलासपुर शहर और जिले में कोविड-19 संक्रमण के इस भयावह दौर में कोरोनि से संक्रमित मरीजों का इलाज करने के साथ ही लोगों की जांच का काम भी उतना ही कठिन और असाध्य होता जा रहा है। जिले के सिम्स में इकलौती आरटी पीसीआर मशीन के भरोसे ही बिलासपुर, मुंगेली गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा जांजगीर चांपा से आए सैंपल की जांच और रिपोर्ट तैयार करने का दारोमदार टिका हुआ है। सेंपल हजारों में हैं और मशीन केवल एक। जाहिर है कि ऐसे में हजारों रिपोर्ट पेंडिंग रहे। और रिपोर्ट के अधिक दिनों तक पेंडिंग रहने का मतलब कोरोना संक्रमण के और अधिक फैलने की आशंका।।। क्योंकि रिपोर्ट के इंतजार में आप कितने लोगों को कितने दिनों तक उनके घरों में रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।। लिहाजा रिपोर्ट आते तक ऐसे लोग यहां वहां घूम कर संक्रमण विस्तार का अपराध कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि बिलासपुर के विधायक श्री शैलेश पांडे की मांग पर एसईसीएल के द्वारा सिम्स में एक नई आरटी पीसीआर मशीन स्थापना के कार्य के लिए 32 लाख 90 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक श्री शैलेश पांडे ने इसके लिए एसईसीएल प्रबंधन जिला प्रशासन एवं सिम्स प्रबंधन को धन्यवाद दिया है। इसी तरह श्री पांडे के द्वारा 1 दिन पूर्व जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड-19 मरीजों के इलाज में पेश आ रही दिक्कतों पर जिस तरह सारगर्भित चर्चा की। उम्मीद की जानी चाहिए कि उसके भी नतीजे दो-चार दिनों में देखने को मिल सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
