बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वतखोर बाबू अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का पैसा निकालने के लिए 10 हजार रुपए बतौर रिश्वत मांग रहा था।
बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने दुर्ग जिले की एक युवती से अंतर्जातीय विवाह किया था। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपए लेने के लिए उसने बिलासपुर के पुराना कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के ऑफिस में आवेदन दिया था। यहां पदस्थ बाबू मनोज तोंडेकर (सहायक ग्रेड–2) ने युवक को पिछले कई दिनों से घुमा रहा था। कई चक्कर काटने के बाद प्रोत्साहन राशि रिलीज करने के बदले में बाबू ने युवक से दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिससे युवक को गुस्सा आया और उसने ACB में बाबू की शिकायत कर दी। ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद बाबू को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एसीबी ने योजना बनाई। इसके बाद आज सुबह कार्यालय खुलते ही प्रार्थी युवक पुराना कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के दफ्तर में रुपए लेकर पहुंच गया। जैसे ही बाबू मनोज तोंडेकर (सहायक ग्रेड–2) ने रिश्वत के दस हजार रुपए लिए आस पास तैनात एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। ACB की टिम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाबू से रिश्वत के रूप में ली गई रकम बरामद कर ली। देर शाम तक ACB की टिम बाबू से पूछताछ करती रही। ACB की इस कार्रवाई के बाद कंपोजिट बिल्डिंग के सभी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारियों के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
