बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति चाटने और काटने वाले है। दिल्ली के दरबार में जाते है चाटते है और नीचे आने के बाद एक दूसरे को काटते है। एक साल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस देश जितनी भी राज्य सरकारें है उनमें विष्णुदेव साय की सरकार सबसे तेजी से काम करने वाली सरकार है।
दरअसल उनसे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के उस बयान को लेकर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रधानमंत्री का सचिव कहा था। इस सवाल के जवाब में चंद्राकर बहुत तीखा जवाद दिया और कहा सिंघार खुद एक दरबारी है। कमलनाथ के आगे पीछे घूमता है। सभी कांग्रेसी दरबारी है। इनका काम है कि दिल्ली में जाकर चाटते है और नीचे आने के बाद एक दूसरे को काटते है। यही कांग्रेस का असली चरित्र है। जो लोग गांधी परिवार के दरबारी हैं, वो लोग विष्णुदेव सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेसी वे जनता के दरबारी नहीं, बल्कि दिल्ली दरबार के गुलाम हैं।
अजय चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि उनके कहने का अर्थ ‘दरबार’ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आजकल रेहान राजीव गांधी से है।पहले वह रेहान राजू वाड्रा लिखते थे, अब रेहान राजीव गांधी लिखने लगे हैं। यही कांग्रेस का नया दरबार है। उन्होंने प्रियंका गांधी को भी उस दरबार का हिस्सा बताते हुए कहा कि दरबारी नेता हमेशा दरबार की गुलामी ही करेंगे और ऐसे ही उनके दिन कटते है। प्रेस वार्ता के दौरान अजय चंद्राकर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की और कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
“हम टैरिफ के मार से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहा है। बेरोजगारी या उद्योग बंद होने की बात केवल राजनीतिक भ्रम हैं। टैरिफ के माध्यम से भारत को आतंकित करने या दबाने की कोशिश की गई तो हमारे मजबूत नेतृत्व ने साफ कह दिया कि भारत की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत वहां पहुंचेगा जहां पहले था। आज हम कृषि उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर है तो विदेशों से अनाज क्यों खरीदेंगे। हमारे देश में लघु और माध्यम उद्योग सूक्ष्म उद्योग मजबूत है। 1977 तक अर्थव्यवस्था मजबूत थी, बाद की सरकारों की गड़बड़ियों ने उसे कमजोर किया। आज फिर हम मजबूती की राह पर हैं। 2004 में दुनिया के GDP में 4 प्रतिशत योगदान था 2024 में 8 प्रतिशत हो गया और 2030 तक 10 प्रतिशत हो जाएगा। मोदी जी आते ही आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प किया। यही कारण है कि आज देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, निर्यात बढ़ रही है। हर चीज का उत्पादन देश में होने लगा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
