बिलासपुर। शहर में एक बार फिर मनोरंजन और समाजसेवा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। बिलासपुर राउंड टेबल 283, बिलासपुर लेडी सर्कल 144 और बिलासपुर 41 क्लब 123 के संयुक्त तत्वावधान में ‘लोकल तड़का 3.0’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 12 अक्टूबर, रविवार को श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस में आयोजित होगा।
इस सामाजिक एवं चैरिटी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राउंड टेबल एरिया 3 के चेयरमैन अमित बरडिया शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन शिखर सराफ, वाइस चेयरमैन अंचित भंडारी, सेक्रेटरी रितेश शाह, ट्रेजरार जीतू वाधवानी, लेडी सर्कल चेयरमैन श्रीमती स्वाति सुल्तानिया और सेक्रेटरी मोनिका अग्रवाल उपस्थित रहीं।
सामाजिक सरोकार से जुड़ा उद्देश्य…
राउंड टेबल संस्था की शुरुआत वर्ष 1962 में चेन्नई से हुई थी। देशभर में इसका विस्तार हुआ और आज यह संस्था शिक्षा और जरूरतमंद बच्चों की मदद के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था का प्रमुख उद्देश्य है— सरकारी स्कूलों में कक्षाओं का निर्माण, बच्चों के लिए किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, साथ ही बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना।
चेयरमैन शिखर सराफ ने बताया कि ‘लोकल तड़का 3.0’ एक चैरिटी इवेंट है। इस आयोजन से प्राप्त होने वाले फंड का उपयोग सिरगिट्टी स्थित एक सरकारी स्कूल में चार नए क्लासरूम निर्माण के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल बिलासपुर ने पिछले आठ वर्षों में लगभग 24 क्लासरूम विभिन्न स्कूलों में बनवाए हैं। ये क्लासरूम पूर्ण रूप से सुसज्जित होते हैं — ब्लैकबोर्ड, टेबल, कुर्सी सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ।
मनोरंजन और सेवा का अनूठा संगम
लेडिस सर्कल की चेयरपर्सन श्रीमती स्वाति सुल्तानिया ने बताया कि लोकल तड़का का यह तीसरा संस्करण है। पिछले दो वर्षों में इस कार्यक्रम को शहरवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला है। उन्होंने कहा — “यह सिर्फ एक फंडरेजिंग इवेंट नहीं, बल्कि परिवारों के लिए मनोरंजन का भी बेहतरीन अवसर है। लोगों का सहयोग ही हमें बच्चों के भविष्य निर्माण में सक्षम बनाता है।”
कार्यक्रम में फूड स्टॉल, गेम्स ज़ोन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं, कपल और फैमिली एक्टिविटीज़, बैंड परफॉर्मेंस और हाउसी गेम्स जैसे कई मनोरंजक आकर्षण होंगे। हाउसी गेम में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
00 इन‘लोकल तड़का 3.0’: सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक सामाजिक संदेश…
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ मस्ती और संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में “देने की संस्कृति” को बढ़ावा देने का प्रतीक है। संस्था द्वारा एकत्र किया गया हर फंड, बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य निर्माण में निवेश के रूप में उपयोग किया जाएगा। ‘लोकल तड़का 3.0’ सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि समाजसेवा की भावना से जुड़ा एक उत्सव है — जहां परिवार, मनोरंजन और मानवीय संवेदनाएं एक ही मंच पर एकजुट होंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
