दुर्ग। पुलिस ने 18 महीने बाद डबल मर्डर का खुलासा किया है। आरोपी ने शादी टूटने के डर से अपनी प्रेमिका और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या कर दिया था। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को पॉलीग्राफ, ब्रेनमेपिंग एवं नार्को टेस्ट का सहारा लेना पड़ा। गिरफ्तार सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।
06 मार्च 2024 को ग्राम गनियारी में एक वृद्ध महिला एवं उसकी नाबालिग पोती की अज्ञात आरोपियो व्दारा हत्या कर दी गई थी। वृद्धा एवं नाबालिग पोती के शरीर में धारदार एवं भोथरे हथियार से वार कर हत्या की गई थी। शरीर पर अनेक चोटों के निशान थे। घटना की सूचना पर एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्कॉट और वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची थी। मृतिकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने घटना स्थल पर केम्प करके 62 सन्देहियों से पूछताछ की थी। सन्देहियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अहमदाबाद एवं रायपुर में सन्देहियों का ब्रेन मेपिंग, पॉलीग्राफ एवं नार्को टेस्ट कराया गया। जिसके रिपोर्ट से जो सबूत मिले उनके आधार पर प्रमुख सन्देहियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पूछताछ में चुमेन्द्र निषाद ने अवैध संबंध की बात स्वीकार की तथा सगाई के बाद अवैध संबंधों का खुलासा होने के भय से अपने शराब तस्करी के एक सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के अनुसार मृतिका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुर्मेद्र की सगाई 19.02.2024 को हो चुकी है। अपने सहेलियों के माध्यम से मृतिका, चुर्मेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात बोली थी। इसका पता चलने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतिका (बालिका) को मार डालने की योजना बनाया। घटना के दिन आरोपी चुर्मेन्द्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह गया। वहां से रात्रि करीबन 1:00 से 1:30 बजे के मध्य वापस गांव आया और अपने भाई को फोन करके दरवाजा खुलवाया। भाई के सोने के बाद बाहर निकल कर योजना के तहत पंकज व एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया तो उसके साथी पंकज निषाद व अन्य स्कॉर्पियों गाडी क. सीजी 06, ई 6666 में आकर मृतिका के घर के बाहर सड़क में खड़े हुए।
आरोपी चुनेंद्र मृतिका (बालिका) को आवाज देकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गया तथा योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर चलो शादी करेंगे कहकर भाग चलने को कहा। लेकिन मृतिका ने तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाउंगी कहकर मना कर दी। आरोपी को यह भी शंका थी कि मृतिका (बालिका) तीन महिने की गर्भ से है। मना करने पर आरोपी चुनेंद्र द्वारा गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगीया से सिर में कई बार प्राण घातक हमला कर दिया। चिल्लाने पर उसके मुह में कपड़ा ठूंस दिया। उसकी दादी के उठने पर उसे भी चाकू से गर्दन में मारा तो वह बचने के लिए बाहर भागी। उसे पकड कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गिर गई तो उसे घसीट कर अंदर लाया। दोनो की हत्या करने के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है। फिर वे अपने अपने घर चले गए।
आरोपी चुनेंद्र निषाद अपराधिक प्रवृत्ति का है इसके विरूद्ध पूर्व में थाना पुलगांव में अपराध कमांक 489/2019 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अप.क. 300/2023 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट एवं अप.क. 330/2025 घारा 74,296,115 (2) 351(2) बीएनएस के तहत् तथा आरोपी पंकज निषाद के विरूद्ध अपराध क. 69/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अप. क. 454/2021 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट एवं अप. क. 48/2025 धारा 34 (2) 36, आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी चुमेन्द्र निषाद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं आरोपी पंकज निषाद से मोबाईल एवं स्कार्पियों वाहन को जप्त किया गया है। घटना में एक अन्य आरोपी की भूमिका की भी पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद उम्र 23 वर्ष
2. पंकज उर्फ पवित्र निषाद उम्र 30 वर्ष।
जप्त सामाग्रीः-
01. मोबाईल 02 नग, 02. चाकू 01 नग
03. स्कार्पियों वाहन 01 नग
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
