बिलासपुर। मैग्नेटो मॉल का हथियारबंद गार्ड अपराधी निकला। इस बात खुलासा तब हुआ जब वह पुलिस वालों से ही हुज्जतबाजी करने लगा। जब पूछताछ हुई तो पता चला उसके खिलाफ थानों में तीन तीन केस दर्ज है। फिलहाल गार्ड को गिरफ्तार कर सिक्योरिटी कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर 2025 को मैग्नेटो मॉल में पुलिस विभाग की गाड़ी को ड्राइवर पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कर रहा था। इसी दौरान बी.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विसेज में कार्यरत सुरक्षा गार्ड जीवन कुमार डहरिया, निवासी ग्राम – झाल, डाकघर – मस्तूरी, थाना – बिल्हा, जिला – बिलासपुर ने शासकीय वाहन चालक एवं गनमैन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वाद-विवाद किया। घटनास्थल पर चालक एवं गनमैन ने देखा कि गार्ड अन्य आम नागरिकों के साथ भी इसी प्रकार का दुर्व्यवहार कर रहा है। जब उसे समझाने का प्रयास किया गया तो और अधिक हुज्जतबाजी प्रारंभ कर दी। घटना की जानकारी तत्काल थाना सिविल लाइन को दी गई, जिसके बाद थाना सिविल लाइन के कर्मचारियों ने बी.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विसेज के हेड मैनेजर से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जीवन कुमार डहरिया कंपनी में बिना चरित्र सत्यापन के नियुक्त किया गया था। आगे की जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि गार्ड के विरुद्ध पूर्व में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं –
1. थाना बिल्हा में दिनांक 20/01/2016 को जुआ खेलने एवं खिलवाने का प्रकरण।
2. दिनांक 20/02/2024 को मारपीट का मामला, जिसमें धारा 307 भारतीय दंड संहिता जोड़ी गई थी।
3. दिनांक 27/03/2024 को बल्वा एवं सार्वजनिक मार्ग अवरूद्ध करना
जीवन कुमार डहरिया इस बीच सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो प्रसारित कर थाना सिविल लाइन के कर्मचारियों पर निराधार आरोप लगाए गए, जो उसके आपराधिक इतिहास से ध्यान भटकाने और स्वयं को बचाने का प्रयास प्रतीत होता है।
सभी तथ्यों के परीक्षण के उपरांत, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में गार्ड के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। शापिंग मॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर बिना चरित्र सत्यापन करायें हथियारबंद गार्ड तैनात करना संबंधित सिक्युरिटी एजेंसी की गंभीर त्रुटि है इस पर एजेंसी को पृथक नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
