सीपत। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में आयोजित सेमीनार सप्ताह के चौथे दिवस के मुख्य वक्ता विवेक सिन्हा रिजनल ट्रांसपोर्ट आफिसर (आरटीओ) कोरबा एवं पेन्ड्रा जिला थे। मुख्य अतिथि द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुजन अर्चन किया गया। काॅलेज के विद्यार्थीगण ईशा खरे, बिस्मिल्ला, आंचल राठौर, चंद्रप्रकाश कोहली, करन, केशर, अमन सुर्यवंशी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। विवेक सिन्हा ने कहा भुतकाल में क्या हुआ भुल जाएं,वर्तमान में आप क्या हैं उसे ही याद रखती है दुनिया अर्थात वर्तमान को ही बेहतर बनाएं। उदाहरण से समझाते हुए कहा, महर्षि बाल्मिकी भुतकाल में लुटेरे थे, जैसे ही वे रामायण लिखी घर घर में पुज्यनीय हो गये। आप लोग भी पूर्व में क्या क्या किए कितने बार फेल हुए, किस किस से लड़े ,मार खाए ,मारे भुल जाएं आज से ही अपना वर्तमान बेहतर बनाने का संकल्प लें। प्रतियोगी परीक्षाएं बहुत कठिन होती है पर आप द्दृण संकल्पित हैं तो पहले बार में न सही तीसरे बार में जरूर सफल होंगे दुनिया आज किस पोस्ट में है वो याद रखती है, उसी के अनुसार मान सम्मान देती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए की जानकारी विस्तार से बताए, ज्ञात हो विवेक सिन्हा छग पीएससी द्वारा आयोजित आरटीओ की परीक्षा में पुरे छग में प्रथम स्थान पर आए थे, उनके ओजस्वी उदगार को बच्चे ध्यान लगाकर सुन रहे थे।
काॅलेज प्रबंधन द्वारा सेमीनार में संगीत को भी स्थान दिया गया था सचिन सिंह ठाकुर भातखंडे विश्व विद्यालय व उनकी टीम द्वारा सुगम संगीत की सुंदर प्रस्तुती से सभी बच्चों को खुशी मिली, उनके द्वारा गाए भजन सबको भाए। नयनतारा काॅलेज के संगीत के जानकार कलाकारों ने मांदर की मदमस्त थाप मधुर बांसुरी के साथ जब जस गीत गाए तो ऐसा आभास हुआ कोई सिद्धहस्त कलाकार लोग गा रहे है, झुमके नाचे सब बच्चे,ये पल भी अविस्मरणीय था।
सेमीनार सप्ताह के अंतिम दिन मुख्य वक्ता डाक्टर देवधर दास महंत सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर, कवि, लेखक, ऐडव्होकेट हाईकोर्ट बिलासपुर थे, उन्होंने कहा लगन, मेहनत से सफलता मिलेगी शार्टकट से मिली सफलता अस्थाई होता है। डिग्री प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, विषय में प्राविणता ही आगे प्रतियोगी परीक्षा आपको पास कराएगी। अपनी स्वरचित कविता से विद्यार्थी जीवन के अनमोल छड़ की सुंदर प्रस्तूति दी गयी। अंतिम वक्ता विकास श्रीवास डिप्टी मैनेजर एसकेएस पावर प्लांट ने प्रश्न उत्तर के माध्यम से विद्यार्थीयों के व्यक्तित्व विकास कैसे करें की जानकारी दी। प्राचार्य डाक्टर शशीकांत शुक्ला ने भी अपनी बात रखी। नयनतारा शर्मा काॅलेज के उर्जावान डायरेक्टर इंजिनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) ने अतिथियों कोस्मृति चिन्ह भेंट किया व आभार व्यक्त किया गया। सेमीनार का बहुत ही रोचक ढंग से संचालन बलराम जोशी व ओमप्रकाश गुप्ता सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। सेमीनार को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापकगण अश्वनी सोनी, रूपाली मिश्रा, अनामिका चंद्राकर, प्रमित कोरी, उमेंदा सुर्यवंशी का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
