सब्जी मंडी अवैध शराब को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, हिरासत में संदेही

बिलासपुर। सिरगिटी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर अवैध शराब की खरीदी बिक्री को लेकर कोचिया के आदमियों ने दो युवकों को इतना मारा कि एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिम्स मे भर्ती किया गया है।

रविवार सुबह सिरगिट्टी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक की लाश और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल मिला। दोनो युवकों के शरीर में चोट के कई निशान है और खून से लथपथ थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ देर बाद 7 बजे सब्जी मंडी पहुंचे लोगों ने एक अन्य युवक का शव देखा और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मृत युवक के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ घंटे बाद तक मृत युवक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं था। जब घायल युवक होश में आया और जो बयान दिया उसने इस पूरे इलाके में शराब की अवैध कारोबार की पोल खोल दी। घायल किशन यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त शाहिल खटीक के साथ करबला से रात में लूथरा गया था और लौटते वक्त सुबह करीब चार बजे तिफरा सब्जी मंडी पहुंचा। वहां अवैध रूप से चल रहे चखना दुकान के पास शराब बिक्री हो रही थी। दोनों ने जब एक क्वार्टर मांगा तो उनसे 250 रुपये मांगे। जरूरत से ज्यादा कीमत लेने पर आपत्ति की तो विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो मामला मारपीट तक पहुंच गई और वहां मौजूद अवैध शराब बेचने वाले राजू चिलहर के भाई शाहील और उसके साथियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। किशन किसी तरह बच गया लेकिन उसका दोस्त शाहिल खटीक ने वहीं दम तोड़ दिया। आरोपियों ने दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया था। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपी राजू चिल्हर पहले से ही एनडीपीएस मामले में जेल में बंद है। जबकि उसका गिरोह बाहर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *