बिलासपुर। नशे के सौदागरो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने शराब की फैक्ट्री में दबिश देकर 150 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। इसके अलावा फैक्ट्री से 05 नग महुआ लाहन भरा हुआ एल्युमिनियम हण्डा, 05 नग स्टील की झोंकनी पाइप लगी हुई, 05 नग स्टील गंज, 05 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 12.10.2025 को थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पिरैया में नदी किनारे कुछ लोग हाथ भट्ठी लगाकर महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं एवं भारी मात्रा में बिक्री हेतु महुआ शराब रखे हैं। उक्त सूचना पर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर उपरोक्त 03 व्यक्ति मिले जिनके द्वारा नदी किनारे हाथ भट्ठी लगाकर कर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था एवं बिक्री हेतु 150 लीटर महुआ शराब रखे थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से 05 नग एल्युमिनियम हण्डा जिसमें महुआ लाहन भरा हुआ, 05 नग स्टील की झोंकनी पाइप लगी हुई, 05 नग स्टील गंज, 05 नग गैस सिलेंडर, 15-15 लीटर वाला 10 नग प्लास्टिक डिब्बा जिसमें महुआ शराब भरा हुआ कुल 150 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 30 हजार रुपए को जप्त किया गया एवं आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : –
01. संजू भारद्वाज पिता साहब लाल भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. सुभाष भारद्वाज पिता रामाधार भारद्वाज उम्र 25 वर्ष निवासी पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. अजय लहरें पिता चंदराम लहरें उम्र 30 वर्ष निवासी बकरकुदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
