बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए 11 ट्रेक्टर जप्त किए है। सभी गाड़ियों को रेत रहित थानों के सुपुर्द किया गया है।
अरपा में पानी कम होते ही रेत माफिया सक्रिय हो गए है। यही कारण है कि लगातार कलेक्टर के शिकायतें आने लगी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन मे जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोगीपुर, रतनपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ ग्राम जोगीपुर क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज रेत लोड 03 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। कोनी, अशोक नगर, सरकंडा एंव बिरकोना क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ अशोक नगर क्षेत्र से खनिज गिट्टी व रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली सहित व बिरकोना क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा को जप्त कर पुलिस थाना सरकंडा एंव कोनी कि अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिज अमला द्वारा निरतु, घुटकू, लमेर एंव लारिपारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जहाँ लमेर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये गए 05 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोटा को सुरक्षार्थ किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
