रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया है। प्रस्तुत चलान लगभग 8 हजार पन्नों का है। EOW ने कोर्ट में जो चलान पेश किया है उसके अनुसार सौम्या 50 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति की मालकिन है।
EOW ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि है कि ब्यूरो के द्वारा अपराध क्रमांक 22/2024 धारा 13 (1) (बी), 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित 2018) के तहत् राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया गया था। वे कोयला लेवी, डी.एम.एफ. घोटाला और कई अन्य प्रकरणों में संलिप्त रही है। तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया के विरुद्ध भ्रष्ट माध्यमों से अर्जित अवैध आय से संबंधित इस प्रकरण में ब्यूरो द्वारा आज विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में लगभग 8,000 पृष्ठों का अभियोग पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया है।
45 अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश का आरोप अभियोग पत्र में लगाया गया है। EOW के अनुसार जांच में सौम्या चौरसिया ने अपने परिवार और कई अन्य व्यक्तियों के नाम पर लगभग 45 अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश करना पाया गया है। ब्यूरो की जांच में यह भी प्रमाणित हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने पद पर रहते हुए लगभग 49,69,48,298/- (उनचास करोड़ उनहत्तर लाख अड़तालीस हजार दो सौ अट्ठानवे रुपये) की अवैध कमाई की है। आपको बता दे सौम्या चौरसिया 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। सौम्या चौरसिया की प्रथम पदस्थापना डिप्टी कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर जिला बिलासपुर में हुई थी। इसके पूर्व वे वर्ष 2005 में लेखाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। वर्ष 2019 में वे मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हुई थीं। अपने 17 वर्ष के सेवाकाल में सौम्या चौरसिया एवं उनके परिवार की वैध आय लगभग 2 करोड़ 51, लाख 89,175/- (दो करोड़ इक्यावन लाख नवासी हजार एक सौ पचहत्तर रुपये) होती है। लेकिन उसने 50 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है। जिसे स्वयं के अलावा कई अन्य व्यक्तियों के नाम पर निवेश किया है। इस प्रकार सौम्या चौरसिया ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में 1872.86 प्रतिशत अधिक अवैध आय अर्जित की है। बताया जा रहा है कि यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो के इतिहास में आय से अधिक संपत्ति का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला है। जांच से यह भी स्पष्ट हुआ है कि सौम्या चौरसिया द्वारा संपत्तियों में अवैध धन का सर्वाधिक निवेश वर्ष 2019 से 2022 के बीच किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
